Bollywood & TV Updates : ‘बिग बॉस 11’ विनर शिल्पा शिंदे एक्टिंग छोड़ कर रहीं ये काम! VIDEO ने किया हैरान
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की डेब्यू फिल्म ‘हीरोपंती’ (Heropanti) के सीक्वल ‘हीरोपंती 2’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की इंट्री होने जा रही हैं. अब फिल्म में दोनों को साथ देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा. वहीं, एक्ट्रेस जिया मानेक (Gia Manek) टीवी की दुनिया में फिर से वापसी कर रही हैं. जिया ‘साथ निभाना साथिया’ के प्रीक्वल में गोपी बहू बनने वाली हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहे हमारे साथ…
3:44 AM. 30 May 213:44 AM. 30 May
शिल्पा शिंदे का ये वीडियो वायरल
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो हाथ में ड्रील मशीन लिए काम करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, लॉकडाउन हो गया तो मैं कंस्ट्रक्शन फील्ड में घुस गई, जिसके पास काम नहीं है वो लोग अपनी फील्ड चेंज कर सकते हैं. समय सबकुछ ठीक कर देगा. हमेशा सकारात्मक रहें.
https://www.instagram.com/p/CPcyk10DLgP/
3:44 AM. 30 May 213:44 AM. 30 May
हिना खान ने जारी किया फर्स्टलुक
हिना खान जल्द ही शाहीर शेख संग रोमांटिक म्यूजिक वीडियो बारिश में नजर आयेंगी, जिसका फर्स्टलुक जारी कर दिया गया है. हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका फर्स्टलुक शेयर किया है.
https://www.instagram.com/p/CPcgqbQLGLt/
3:44 AM. 30 May 213:44 AM. 30 May
कोरोना से ठीक होते ही मां और दादी से मिलीं कंगना रनौत
कंगना रनौत कोरोना को मात दे दी है. हाल ही में उन्होंने बताया था कि वो कोरोना से संक्रमित हो गई है और होम आइसोलेशन में हैं. अब कोरोना से ठीक होने के बाद वो दादी मां से मिलने पहुंची है् उन्होंने परिवार के साथ कई तसवीरें साझा की है और बताया है कि सबसे मुश्किल है परिवारवालों से दूर रहना. उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CPdQuKYBN6r/
11:33 PM. 29 May 2111:33 PM. 29 May
नेहा कक्कड़ की लेटेस्ट तसवीरें वायरल
जानीमानी सिंगर और इंडियन आइडल 11 की जज नेहा कक्कड़ ने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इन तसवीरों में वो मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CPdBoQjjMhF/
11:33 PM. 29 May 2111:33 PM. 29 May
‘इंदू की जवानी’ के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन का निधन
फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रेयान स्टीफन (Ryan Stephen) का निधन हो गया है. रेयान स्टीफन हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उनका इलाज चल रहा था. इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और वरुण धवन जैसे कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
11:33 PM. 29 May 2111:33 PM. 29 May
बैरिस्टर बाबू शो में इस एक्ट्रेस की होने वाली है इंट्री
सीरियल बैरिस्टर बाबू में औरा भटनागर की जगह नयी बोंदिता शो में इंट्री लेने वाली है. दरअसल शो लीप लेने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनिका मान बोंदिता का किरदार निभाने वाली वाली हैं.
3:09 PM. 29 May 213:09 PM. 29 May
टाइगर श्रॉफ का स्टंट करता हुआ वीडियो
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में वो स्टंट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में टाइगर एयर किक करते हुए दिख रहे हैं. एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके चाहने वाले उनकी तारीफ में कमेंट्स करने से खुद को रोक नहीं पा रहे.
https://www.instagram.com/p/CPXhTkNHq86/
1:19 PM. 29 May 211:19 PM. 29 May
लोगों की मदद के लिए आगे आए अरिजीत सिंह
सिंगर अरिजीत सिंह ने ग्रामीण भारत के सपॉर्ट में कोविड राहत के लिए धन जुटाने के लिए अपने ‘सोशल फॉर गुड’ पहल और ‘गिव इंडिया’ के जरिए फेसबुक के साथ कोलाब्रेशन किया हैं. इस अभियान के जरिए वो छोटे शहरों और गावों में महामारी से प्रभावित लोगों को ऑक्सीजन उपकरण, बेड, दवाएं, भोजन और वित्तीय सहायत जैसी आवश्यक चीजें उपलब्ध कराना चाहते हैं.
12:38 PM. 29 May 2112:38 PM. 29 May
काजल अग्रवाल ने पति संग शेयर की ये फोटो
हिंदी और साउथ फ़िल्मों की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति गौतम किचलू के साथ कुछ रोमांटिक तसवीरें शेयर की हैं. काजल ने इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, पति की तारीफ़ वाली पोस्ट. इस तसवीर में दोनों साथ में काफी अच्छे दिख रहे है. ये तसवीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. साथ ही फैंस इसपर कमेंट भी कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CPZx1HsHnGa/
12:33 PM. 29 May 2112:33 PM. 29 May
Saath Nibhaana Saathiya के प्रीक्वल में नजर आएंगी जिया मानेक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही मेकर्स सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ के प्रीक्वल के साथ टीवी पर दस्तक देने वाले हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें जिया मानके जिन्होंने सबसे पहले गोपी बहू का रोल निभाया था, फिर से एक बार गोपी बहू के रूप में दर्शकों को दिखने वाली है.
12:33 PM. 29 May 2112:33 PM. 29 May
‘हीरोपंती 2’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इंट्री
‘हीरोपंती 2’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आने वाले हैं. फिल्म में वो एक विलेन का किरदार निभाते हुए दिखेंगे. फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं औऱ इसमें एक्ट्रेस तारा सुतारिया होंगी. बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सैनन थीं.
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की डेब्यू फिल्म ‘हीरोपंती’ (Heropanti) के सीक्वल ‘हीरोपंती 2’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की इंट्री होने जा रही हैं. अब फिल्म में दोनों को साथ देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा. वहीं, एक्ट्रेस जिया मानेक (Gia Manek) टीवी की दुनिया में फिर से वापसी कर रही हैं. जिया ‘साथ निभाना साथिया’ के प्रीक्वल में गोपी बहू बनने वाली हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहे हमारे साथ…