Bollywood & TV Updates : Baarish Ban Jaana का Teaser रिलीज, एक्टर करन मेहरा को मिली जमानत

Bollywood & TV LIVE Updates : पूर्व मॉडल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 9 नौ लोगों पर दुष्कर्म और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. इसमें फोटोग्राफर कॉलस्टन जूलियन पर दुष्कर्म और एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) पर उत्पीड़न का आरोप हैं. पुलिस ने मॉडल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर खबर आई थी कि उन्हें आनंद एल राय (Anand L. Rai) ने अपनी फिल्म से बाहर निकाल दिया है. अब इसपर आनंद ने अपना रिएक्शन दिया है.

Live Updates
7:12 PM. 1 Jun 21 7:12 PM. 1 Jun

पंजाबी गायक लेहम्बर हुसैनपुरी पर लगा पत्नी संग मारपीट का आरोप

एंकर और मशहूर पंजाबी गायक लेहम्बर हुसैनपुरी पर पत्नी और बच्चों को पीटने के आरोप लगे हैं. पत्नी की शिकायत पर पुलिस कोठी में पहुंची तो सभी जख्मी नजर आए. पत्नी और बच्चों के साथ साली को भी मेडिकल करवाने सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया.

6:13 PM. 1 Jun 21 6:13 PM. 1 Jun

आर्ट डायरेक्टर मारूतिराव काले का निधन

मारूतिराव काले (Marutirao V Kale) ने हिंदी सिनेमा के लिए 100 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया था. उन्होंने ‘ईमान धरम’, ‘डिस्को डांसर’, ‘कसम पैदा करनेवाले की’, ‘डांस डांस’, ‘कमांडो’, ‘अजूबा’, ‘सौदागर’ जैसी तमाम बड़ी और हिट फिल्मों के लिए मुख्य आर्ट डायरेक्टर के तौर पर सेट्स डिजाइन किये थे.

4:53 PM. 1 Jun 21 4:53 PM. 1 Jun

Baarish Ban Jaana का Teaser रिलीज

ये एक मॉनसून सॉन्ग है जिसका टाइटल भी ‘बारिश बन जाना’ रखा गया है. इसकी शूटिंग कश्मीर की हसीन वादियों में हुई है. इसकी मेकिंग वीडियो भी हिना खान ने बीते दिनों इंस्टाग्राम में शेयर की थी और बताया था कि किस तरह माइनस तापमान में इस खूबसूरत गाने को शूट किया गया है.

4:53 PM. 1 Jun 21 4:53 PM. 1 Jun

एक्टर करन मेहरा को मिली जमानत

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करन मेहरा को आज सुबह मुंबई पुलिस ने पत्नी निशा रावल के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था. अब करन मेहरा को बेल मिल गई है. निशा रावल ने मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी. निशा ने आरोप लगाया है कि करन मेहरा ने झगड़ा करने के लिए बाद उनके साथ मारपीट की.

3:38 PM. 1 Jun 21 3:38 PM. 1 Jun

देवोलीना भट्टाचार्य का ग्लैमरस अंदाज 

टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ की फेमस गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. ऑलिव ग्रीन कलर की ट्राउजर,ब्लैक स्पैगेटी के ऊपर ओपन चेक शर्ट में वो काफी ग्लैमरस लग रही है. उनकी अदाएं देख फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे.

https://www.instagram.com/p/CPiUnP0h12o

3:38 PM. 1 Jun 21 3:38 PM. 1 Jun

नरगिस की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए संजय दत्त

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस को याद करते हुए उनके साथ अपनी कुछ तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखते है, ‘तुम्हारे जैसा और कोई नहीं है. जन्मदिन मुबारक हो मां’. ये तसवीरें ब्लैक एंड व्हाइट है और इसमें एक्ट्रेस अपने पति और बच्चों के संग मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं. संजय दत्त का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CPkNHpynJaU/

12:22 PM. 1 Jun 21 12:22 PM. 1 Jun

उर्वशी रौतेला ने ब्लू लहंगा पहन किया कथक डांस

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर अपना एक डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया है, जिसपर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें वो ब्लू लहंगा पहने हुए है. इस लहंगा में वो बेहद खूबसूरत दिख रही है. वीडियो में एक्ट्रेस जयपुर घराने का कथक डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CPia4w-BnE3/

12:22 PM. 1 Jun 21 12:22 PM. 1 Jun

काफी आलीशान हैं मल्लिका शेरावत का घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत काफी लंबे समय से अमेरिका में रह रही हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लॉस एंजिल्स में अपने विला का वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CPhfMqFJN-F/

12:22 PM. 1 Jun 21 12:22 PM. 1 Jun

एक्टर करण मेहरा गिरफ्तार

एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल की शादीशुदा जिंदगी में अनबन की खबरें कुछ दिन से आ रही थी. हालांकि दोनों ने पहले ऐसी खबरों को महज अफवाह बताई थी. लेकिन एक ताजा अपडेट के अनुसार, करण को पत्नी निशा के साथ घरेलू हिंसा करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो गोरेगांव पुलिस स्टेशन में हैं और मुंबई पुलिस उनका बयान दर्ज कर रही हैं.

9:09 AM. 1 Jun 21 9:09 AM. 1 Jun

आयरा खान ने बॉयफ्रेंड संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया हैं. वीडियो शेयर कर वो लिखती है, , ‘तुम मेरे सहारा हो. #love #dreamboy #hashtags स्टूपिड लगते हैं. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं क्यूटी.’ आयरा का ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैं.

https://www.instagram.com/p/CPihu81jZ3j/

8:41 AM. 1 Jun 21 8:41 AM. 1 Jun

कार्तिक को फिल्म से बाहर निकालने पर आनंद एल राय का आया बयान

कार्तिक आर्यन को फिल्म से निकालने वाली बात पर अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आनंद एल राय के प्रोडक्शन हाउस ने बयान पेश किया है. इसमें लिखा हुआ है कि, हम कार्तिक से एक अलग फिल्म के लिए मिले हैं और हम अभी भी इस पर बात कर रहे हैं.

8:41 AM. 1 Jun 21 8:41 AM. 1 Jun

मॉडल ने फोटोग्राफर पर दुष्कर्म और जैकी भगनानी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

एक मॉडल ने फोटोग्राफर कॉलस्टन जूलियन पर दुष्कर्म का आरोप औऱ जैकी भगनानी सहित आठ अन्य लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इनमें फिल्म ‘थलाइवी’ के निर्माता विष्णु वर्धन इंदुरी, क्वान एंटरटेनमेंट के को-फाउंडर अनिर्बान दास ब्लाह शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : पूर्व मॉडल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 9 नौ लोगों पर दुष्कर्म और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. इसमें फोटोग्राफर कॉलस्टन जूलियन पर दुष्कर्म और एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) पर उत्पीड़न का आरोप हैं. पुलिस ने मॉडल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर खबर आई थी कि उन्हें आनंद एल राय (Anand L. Rai) ने अपनी फिल्म से बाहर निकाल दिया है. अब इसपर आनंद ने अपना रिएक्शन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >