Bollywood & TV LIVE Updates : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गोली को हुआ कोरोना, होम क्वारंटीन में हैं कुश शाह

Bollywood & TV LIVE Updates : हाल में फिल्मफेयर अवॉर्ड 2021 में दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) को रोते हुए दिखाया गया, जब उनके पिता को स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया. अब बाबिल की मां सुतापा सिकदर ने इसे लेकर एक पोस्ट लिखा है. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर शंकर (Shankar) साउथ की फिल्म अन्नियन का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे थे. लेकिन इसके बारे में जैसे ही निर्माता आस्कर रवीचंद्रन को बता चला, उन्होंने शंकर को एक नोटिस जारी कर दिया है.

Live Updates
10:38 PM. 16 Apr 21 10:38 PM. 16 Apr

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गोली को हुआ कोरोना

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोली का किरदार निभाने वाले एक्टर कुश शाह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. खबरों के अनुसार, कुश शाह के अलावा सेट से तीन लोग और कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. फिलहाल सभी होम क्वारंटीन में हैं. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने बताया कि सेट पर पूरी सावधानी बरती जा रही है. अगर सेट कोई भी बीमार होता है तो उसे घर पर आराम करने की सलाह दी जा रही है.

7:16 PM. 16 Apr 21 7:16 PM. 16 Apr

दिव्यांका त्रिपाठी की आंटी का कोरोना से निधन

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की आंटी राखी त्रिपाठी की कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते निधन हो गया है. कोरोना वायरस दूसरी लहर बड़ी तेजी से भारत में फैल रही है. दिव्यांका त्रिपाठी की मां नीलम त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरी देवरानी राखी त्रिपाठी का स्वर्गवास हो गया है, सभी से अनुरोध है घर पर रहें और सुरक्षित रहें.

4:46 PM. 16 Apr 21 4:46 PM. 16 Apr

गीतकार पंडित किरण मिश्र का कोरोना के चलते निधन

कई भक्ति गीतों के लिए मशहूर और चुनिंदा फिल्मी गीत लिखनेवाले पंडित किरण मिश्र (Pandit kiran mishra)का आज कोरोना के संक्रमण के चलते निधन हो गया. वे मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती थे. वे 67 साल के थे. बताया जा रहा है कि उन्हें तीन पहले ही अंधेरी पूर्व स्थित सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गौरतलब है कि पंडित किरण मिश्र ने 15 दिनों पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी.

2:18 PM. 16 Apr 21 2:18 PM. 16 Apr

करीना कपूर खान ने दिखाई अपने छोटे बेटे की तसवीर

बॉलीवुड स्टार कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान के दूसरे बेटे की तसवीर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं. अब करीना ने एक तसवीर पोस्ट कर अपने छोटे बेटे की तसवीर दिखाई हैं. हालांकि इस तसवीर में उनके बेटे के चेहरे के सामने एक इमोजी लगा हुआ है. इस फोटो के वायरल होने के बाद बेबो के चाहने कमेंट कर उन्हें छोटे नवाब की तसवीर दिखाने को कह रहे है.

https://www.instagram.com/p/CNt1F_1phv5/

1:59 PM. 16 Apr 21 1:59 PM. 16 Apr

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया विराट संग ये VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, बीते साल के कुछ खास और अनमोल पल. वीडियो में अनुष्का के साथ विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं. दोनों स्ट्रे डॉग्स के साथ खेलते हुए दिख रहे है. दोनों का ये अनसीन वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CNt1-PDJgb3/

1:59 PM. 16 Apr 21 1:59 PM. 16 Apr

अभिषेक की तारीफ में अमिताभ बच्चन ने कही ये बात

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म बिग बुल को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. अब महानायक और एक्टर के पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अभिषेक की तारीफ करते हुए लिखा, WHTCTW….. well done buddy. एक पिता का गर्व. जब आपके बेटे को आपके जूते आने लगे तो वो आपका बेटा नहीं रहता बल्कि दोस्त बन जाता है. so well done buddy.

https://www.instagram.com/p/CNsoeuzh5n5/

1:59 PM. 16 Apr 21 1:59 PM. 16 Apr

हॉस्पिटल में एडमिट हुए निरहुआ

हाल ही में भोजपुरी सुपरस्‍टॉर निरहुआ कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थीं, अब एक्टर को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

1:59 PM. 16 Apr 21 1:59 PM. 16 Apr

तारक मेहता के 4 लोगों को हुआ कोरोना

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर 110 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है जिसमें 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें शो में डॉक्टर हाथी के बेटे गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें कुछ कलाकार हैं तो कुछ सेट के लोग. लीड कलाकारों में से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है. वहीं, असित मोदी ने कहा, ‘हमने अब तक बाहर जाकर शूट करने का कुछ नहीं सोचा है. न कोई प्लान किया है लेकिन बाद में सोचना पड़ेगा कि क्या करें क्योंकि आर्टिस्ट और प्रोडक्शन वालों की सहमति होनी चाहिए क्योंकि सबकी सेफ्टी सबसे ज्यादा ज़रूरी है.’

7:29 AM. 16 Apr 21 7:29 AM. 16 Apr

रणवीर सिंह की फिल्म ‘अन्नियन’ कानूनी पचड़े में फंसी

तमिल फिल्म ‘अन्नियन’ की रीमेक के एलान पर इसके निर्माता आस्कर रवीचंद्रन ने कहा कि फिल्म के कथित लेखक सुजाता से इसके सारे अधिकार खरीद लिए थे और बिना उनकी अनुमति कोई दूसरा फिल्म ‘अन्नियन’ की रीमेक नहीं बना सकता. उन्होंने अपने नोटिस में ये भी कहा कि ऐसे किसी भी रीमेक का निर्माण गैरकानूनी होगा और अगर उन्होंने उनकी बिना इजाजत के ये फिल्म बनाई तो वो कोर्ट की शरण में जाकर उनकी फिल्म रुकवा देंगे.

1:59 PM. 16 Apr 21 1:59 PM. 16 Apr

रामायण की वापसी पर ‘सीता’ ने कही ये बात

2020 के बाद अब 2021 में एक बार फिर से रामानंद सागर की ‘रामायण’ स्क्रीन पर वापस लौट रही है. इस खबर को जानने के बाद ‘रामायण’ की ‘सीता’ यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने इसपर खुशी जाहिर की है. वो लिखती है, ‘बहुत एक्साइटेड हूं ये शेयर करते हुए कि रामायण इस साल भी छोटे पर्दे पर वापसी करेगी. रामायण पिछले साल लॉकडाउन के दौरान टेलीकास्ट हुई थी, और ऐसा लगता है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है. ये शो मेरी जिंदगी का ही नहीं बल्कि कई भरतीय परिवारों की जिंदगियों का बड़ा हिस्सा सालों से बना हुआ है.’

https://www.instagram.com/p/CNrrwGPJRnf/

Swaggy Chudiyan : नवाजुद्दीन ने अपने हाथों में ‘चूड़ियां’ पहने गाया गाना, रिलीज के साथ वायरल हुआ Swaggy Chudiyan सॉन्ग

7:29 AM. 16 Apr 21 7:29 AM. 16 Apr

बाबिल की मां ने उसके लिए लिखी कविता

एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने रोते हुए बेटे बाबिल की एक तसवीर शेयर की है और साथ ही एक कविता भी लिखी है. वो लिखती है, ‘मेरा बेटा, बड़ा कड़क लौंडा है वो.. चुप चुप के नहीं सबके सामने जार जार रोता है वो. बड़ा कड़क लौंडा है, बाप के यादों को समेटता है. नाज़ुक उंगलियों से बिखेरता है उन्हें खुशबू कि तरह, सहेजता है उन्हें बंद डायरी में… बड़ा सख्त लौंडा है वो. अपनी मां को गले लगाके कह पाता है… ‘पूरी जिंदगी तू घना पेड़ थी हम सब के लिए. अब उड़ मां पंख फैलाए होश गवाएं. शर्माता है गालों पर उसके गिरते हैं डिम्पल मुस्कुराकर… जब कहता है अपनी ही मां को ‘अब तो जा जीले अपनी जिंदगी सिमरन.’

https://www.instagram.com/p/CNrUgDGpjn3/

7:29 AM. 16 Apr 21 7:29 AM. 16 Apr

जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की मिरर सेल्फी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खआस फोटो पोस्ट की हैं. फोटो में वो मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, मैं खो गई. तसवीर में उनके कंधे पर दिल के डिजाइन का टैटू बना हुआ है. इस तसवीर को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CNreHNvsoWy/

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : हाल में फिल्मफेयर अवॉर्ड 2021 में दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) को रोते हुए दिखाया गया, जब उनके पिता को स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया. अब बाबिल की मां सुतापा सिकदर ने इसे लेकर एक पोस्ट लिखा है. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर शंकर (Shankar) साउथ की फिल्म अन्नियन का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे थे. लेकिन इसके बारे में जैसे ही निर्माता आस्कर रवीचंद्रन को बता चला, उन्होंने शंकर को एक नोटिस जारी कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >