Bollywood & TV Updates : अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, एक्ट्रेस श्रीपदा का कोरोना से निधन
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्टर दिलिप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को ड्रग्स केस से कनेक्शन के कारण NCB ने गिरफ्तार कर लिया है. NCB ने ये जानकारी दी. हाल ही में शुरू हुए डांस रियलिटी शो सुपर डांस चैप्टर 4 में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी नजर नहीं आ रही है. अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें मलाइका अरोड़ा नजर आ रही है. ऐसे में ये बात साफ हो गया है कि अब उनकी जगह मलाइका शो को जज करेंगी. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के जुड़ें रहें हमारे साथ…
9:56 PM. 6 May 219:56 PM. 6 May
बिग बॉस फेम राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हैक
बिग बॉस फेम राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हैक हुआ है. बिग बॉस 14 रनर अप और गायक राहुल वैद्य का हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है. सिंगर ने बताया कि हैकर द्वारा उनके फेसबुक पेज पर वीडियो डाला है.
9:56 PM. 6 May 219:56 PM. 6 May
RRR की टीम और एसएस राजमौली ने कोरोना से बचने के लिए किया जागरूक
आरआरआर (RRR) फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर एसएस राजमौली (SS Rajamouli) ने सभी फैंस और दर्शकों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया है. ये एक वीडियो मैसेज है जिसमें जूनियर एनटीआर (Jr NTR), अजय देवगन (Ajay Devgn), राम चरण (Ram Charan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और डायरेक्टर लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध करते हैं.
9:26 PM. 6 May 219:26 PM. 6 May
कश्मीरा शाह का ग्लैमरस अंदाज
एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने अपनी लेटेस्ट फोटो से फैंस को चौंका दिया हैं. तसवीर में कश्मीरा रेड बिकिनी में नजर आ रही है. फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, मेरे पास पहले से ही बहुत क्रिटिक हैं लेकिन जो सबसे तेज आवाज मैं सुनती हूं वो मेरी है. मैं अपनी चियरलीडर हूं तो आगे बढ़ो और ट्रोलिंग करने में मेहनत करो. आखिरकार मेरे प्यारे हेटर्स को कुछ काम करने के लिए भी तो चाहिए.
https://www.instagram.com/p/COfg3ySnKBv/
9:26 PM. 6 May 219:26 PM. 6 May
अरिजीत सिंह की मां की बिगड़ी तबीयत
फेमस सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत काफी बिगड़ गई है और उन्हें कोलकाता के अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने दी है. वो लिखती है, “ए निगेटिव ब्लड डोनर की जरूरत है, अरिजीत सिंह की मां अर्मी डकूरिया के एक अस्पताल में भर्ती हैं. आज ही इसकी जरूरत है. स्वाति को कॉन्टैक्ट करें जो भी वे भी वेरिफाइड मेल डोनर्स हैं.”
9:26 PM. 6 May 219:26 PM. 6 May
सपना चौधरी का ये वीडियो नहीं देखा होगा आपने
हरिणायवी डांसर सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो फर्श पर पोछा लगाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में टीवी पर उनका गाना प्ले हो रहा है और वो मग्न होकर पोछा लगा रही है. उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/COcaU8Rhe3m/
9:26 PM. 6 May 219:26 PM. 6 May
एक्ट्रेस श्रीपदा का कोरोना से निधन
कोरोना वायरस से अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है. इसकी चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ गए है. अब साउथ, भोजपुरी और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस श्रीपदा का कोरोना से निधन हो गया है. सिंटा के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने श्रीपदा के निधन की पुष्टि की है.
9:26 PM. 6 May 219:26 PM. 6 May
सुपर डांस चैप्टर 4 में मलाइका की इंट्री
सुपर डांस चैप्टर 4 में शिल्पा शेट्टी की जगह अब मलाइका अरोड़ा दिखने वाली है. सोनी टीवी ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें मलाइका कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस संग डांस करते हुए दिख रही है.
9:26 PM. 6 May 219:26 PM. 6 May
दिलिप ताहिल का बेटा ध्रुव गिरफ्तार
दिलिप ताहिल के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर एएनआई ने ट्विटर पर लिखा, ‘एंटी नारकोटिक सेल की बांद्रा यूनिट ने आज अभिनेता दिलिप ताहिल के बेटे धुव ताहिल को गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी ड्रग्स केस में की गई है. मामले में आगे की जांच अभी जारी है. ये जानकारी मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दी है.’
2:13 PM. 6 May 212:13 PM. 6 May
सुनील पाल की बढ़ी मुसीबतें
कॉमेडियन सुनील पाल ने एक वीडियो में डॉक्टर्स के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इंस्तेमाल किया है, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. दरअसल, वीडियो में उन्होंने कहा है कि डॉक्टर्स भगवान का रुप होते हैं लेकिन इस समय 90 प्रतिशत डॉक्टर्स ने राक्षस का रुप धारण कर लिया है वह धोखाधड़ी कर रहे हैं.
2:13 PM. 6 May 212:13 PM. 6 May
जूही चावला की बेटी करेंगी बॉलीवुड में अपना डेब्यू
जूही चावला और जय मेहता की बेटी जाह्नवी मेहता जल्दी ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने जाह्नवी के करियर को लेकर बात की थी. जिसके बाद से ऐसा कहा जा रहा है कि जाह्नवी की जल्द ही बॉलीवुड में इंट्री हो सकती है.
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्टर दिलिप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को ड्रग्स केस से कनेक्शन के कारण NCB ने गिरफ्तार कर लिया है. NCB ने ये जानकारी दी. हाल ही में शुरू हुए डांस रियलिटी शो सुपर डांस चैप्टर 4 में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी नजर नहीं आ रही है. अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें मलाइका अरोड़ा नजर आ रही है. ऐसे में ये बात साफ हो गया है कि अब उनकी जगह मलाइका शो को जज करेंगी. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के जुड़ें रहें हमारे साथ…