Bollywood & TV Updates : बिग बॉस 15 में दिखेंगी सुरभि चंदना? एक्ट्रेस ने खुद तोड़ी चुप्पी
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के भाई और अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने अपनी पत्नी आकृति आहूजा के साथ एक तसवीर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी हैं. अपारशक्ति और आकृति पेरेंट्स बनने वाले हैं. वहीं, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) भले से फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं. मीरा सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरों से सुर्खियों में छाई रहती हैं. अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
4:01 AM. 5 Jun 214:01 AM. 5 Jun
सुरभि चंदना ने बिग बॉस 15 को लेकर किया खुलासा
सीरियल नागिन में बानी का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीतनेवाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना सुर्खियों में हैं. उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है. हाल ही में उन्होंने इंस्टा पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा था. जब उनके एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या वह सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 में हिस्सा ले रही हैं, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. उन्होंने जवाब में कहा कि न तो उनसे संपर्क किया गया है और न ही वह इस पर विचार कर रही है.
4:01 AM. 5 Jun 214:01 AM. 5 Jun
भूमिका चावला को बिग बॉस 15 का ऑफर
टीवी का का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस नए सीजन के साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार है. फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं इस सीजन कौन से कंटेस्टेंट नजर आनेवाले हैं. अब नया नाम बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला का है.स्पॉटबॉय डॉट कॉम को एक सूत्र ने बताया, “निर्माता इस सीजन में भूमिका चावला को लेने के लिए उत्सुक हैं. इसके लिए अभिनेत्री से पहले ही संपर्क किया जा चुका है और चर्चा चल रही है. भूमिका के अलावा कुछ और बॉलीवुड चेहरों को इस साल कास्टिंग कॉल की गई है.”
4:01 AM. 5 Jun 214:01 AM. 5 Jun
यामी गौतम और आदित्य धर ने रचाई शादी
एक्ट्रेस यामी गौतम ने निर्देशक आदित्य धर से शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने एक तसवीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CPsp4oGFnE5/
4:01 AM. 5 Jun 214:01 AM. 5 Jun
देवोलीना भट्टाचार्जी का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. वो ऑफ शोल्डर डीप नेक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही है. वो सिल्वर ज्वैलरी कैरी करती दिख रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CPr12aUhN0K/
4:01 AM. 5 Jun 214:01 AM. 5 Jun
विकास गुप्ता कोरोना पॉजिटिव
प्रोड्यूसर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता (Vikas Gupta)भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. वह इस समय होम क्वारंटाइन में है और उसने अपने संपर्क में आने वाले अन्य लोगों से भी अपना परीक्षण कराने को कहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, बीइंग पॉजिटिव होना हमेशा अच्छा नहीं होता. मेरे केस में तो बिल्कुल भी नहीं. मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं. उन सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि जो बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए है वो अपना टेस्ट करवा लें.’
https://www.instagram.com/p/CPsGhyoHR7i/
7:58 PM. 4 Jun 217:58 PM. 4 Jun
आलिया भट्ट की बचपन की तसवीर वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की तसवीर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसे शेयर कर आलिया कैप्शन में लिखती है, ‘क्योंकि कोई मायने नहीं रखता कि हम कौन हैं.‘
https://www.instagram.com/p/CPsC0CVsmxa/
6:50 PM. 4 Jun 216:50 PM. 4 Jun
शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट
शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट सुर्खियां बटोर रहा हैं. शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद ग्लैमरस तसवीर शेयर की है, जिसपर ताबड़तोड़ लाइक्स एंड कमेंट्स आ रहे है.
https://www.instagram.com/p/CPqWXcEMHpE/
6:05 PM. 4 Jun 216:05 PM. 4 Jun
रानी चटर्जी का डांस वीडियो
भोजपरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया हैं. रानी सॉन्ग छोटा सा तू मेरा राम कर दे, तेरा सरनेम मेरे नाम कर दे…पर डांस करती नजर आ रही हैं. उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसन्द आ रहा है. उनके चाहने वाले इसपर अपना रिएक्शन दे रहे है.
https://www.instagram.com/p/CPrnNxKgg1u/
6:05 PM. 4 Jun 216:05 PM. 4 Jun
मंदिरा बेदी की ये तसवीर हो रही वायरल
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक अपनी एक थोब्रैक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. इसे शेयर कर वो कैप्शन में लिखती है, ‘थ्रोबैक टू माई बेस्ट प्रोडक्शन! उस समय तक जब अस्पताल में होना भी अच्छी चीजों का मतलब था.
https://www.instagram.com/p/CPqpFX4A7l2/
3:20 PM. 4 Jun 213:20 PM. 4 Jun
साइकिल से नीचे गिरी काजोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वो साइकिल चलाते हुए नजर आ रही हैं. इसे शेयर कर वो कैप्शन में लिखती है, ‘और आपको भी #WorldBicycleDay की बहुत बहुत शुभकामनाएं’. वीडियो में काजोल के साथ शाहरुख खान भी साइकिल चलाते हुए दिख रहे है. वहीं काजोल साइकिल चलाते हुए एक्ट्रेस धड़ाम से नीचे गिर जाती है.
https://www.instagram.com/p/CPpTk9WARE1/
3:20 PM. 4 Jun 213:20 PM. 4 Jun
‘हसीन दिलरुबा’ का टीजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने ट्विटर पर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का टीजर वीडियो शेयर किया हैं, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
3:20 PM. 4 Jun 213:20 PM. 4 Jun
सपना चौधरी का ये वीडियो आपने देखा?
सपना चौधरी ने अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैं, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में सपना की आंखों को देखकर फैंस उनपर फिदा हो गए है. बता दें कि सपना अपने डांस वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं.
https://www.instagram.com/p/CPqcMkLhYoD/
1:30 PM. 4 Jun 211:30 PM. 4 Jun
सनी लियोनी का फनी वीडियो वायरल
एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जो काफी फनी है. वीडियो में एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट उनके पीछे खड़ी हैं, तभी वहां उनके कास्टिंग डायरेक्टर सनी राजनी अचानक पीछे से आते और उनके कान में गुदगुदी करते हैं और वह जोर से कूदने लगती हैं. ये देखकर सब जोर से हंसने लगते है.
https://www.instagram.com/p/CPpQaBoDTrz/
12:41 PM. 4 Jun 2112:41 PM. 4 Jun
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा का ग्लैमरस अंदाज
मीरा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखती है, ब्राइट साइड की तरफ देख रही हूं. तसवीर में वो रेड वाइन कलर की ड्रेस में दिख रही है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही है. उनका ये स्टाइलिश अंदाज फैंस को क्रेजी कर रहा है.
https://www.instagram.com/p/CPp8KtpFuQK/
12:41 PM. 4 Jun 2112:41 PM. 4 Jun
पिता बनने वाले हैं अपारशक्ति खुराना
अपारशक्ति खुराना जल्द ही पिता बनने वाले हैं और उन्होंने ये बात अपने फैंस के साथ शेयर की. एक्टर ने अपनी पत्नी आकृति आहूजा के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. इसके कैप्शन में वो लिखते है, ‘लॉकडाउन में काम तो एक्सपैंड हो नहीं पाया तो हमें लगा फैमिली ही एक्सपैंड कर लेते हैं.‘ फोटो में आकृति बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और अभिनेता उनके बेबी बंप पर किस कर रहे हैं. ये खबर जानने के बाद से ही फैंस उन्हें बधाई दे रहे है.
https://www.instagram.com/p/CPq752TsIpM/
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के भाई और अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने अपनी पत्नी आकृति आहूजा के साथ एक तसवीर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी हैं. अपारशक्ति और आकृति पेरेंट्स बनने वाले हैं. वहीं, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) भले से फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं. मीरा सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरों से सुर्खियों में छाई रहती हैं. अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.