आंधी-तूफान और बारिश के बाद गढ़वा में 12 घंटे से ब्लैक आउट

blackout in garhwa district of jharkhand गढ़वा : बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे गढ़वा जिला मुख्यालय में 12 घंटे से ब्लैकआउट है. मंगलवार की देर शाम आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के बाद से ही पूरे शहर में अंधेरा छाया हुआ है. बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है.

गढ़वा : बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे गढ़वा जिला मुख्यालय में 12 घंटे से ब्लैकआउट है. मंगलवार की देर शाम आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के बाद से ही पूरे शहर में अंधेरा छाया हुआ है. बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है.

मंगलवार (5 मई, 2020) की रात को अंधी-तूफान में 33 हजार का पोल व तार कई जगह से टूट गया. इसकी वजह से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. श्री बंशीधर नगर में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 में विनोद ठाकुर के घर की छत उड़ गयी. वार्ड 5 में छत से पानी गिरने लगा.

श्री बंशीधर नगर के अलावा रमकंडा, मेराल और रमना में भी बारिश की वजह से नुकसान हुआ है. रमकंडा में कई जगहों पर 11 हजार वोल्ट का तार टूटने की सूचना है.रमकंडा में आंधी-तूफान के साथ रात में तेज बारिश हुई. यहां बड़े पैमाने पर किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी नुकसान हुआ है.

मेराल में भी आंधी-तूफान व बारिश ने कहर बरपाया. कई जगहों पर पेड़ उखड़कर और कहीं टूटकर गिर गये. कई घरों को नुकसान पहुंचा है. वहीं, रमना प्रखंड में भी तेज बारिश हुई.

रमना प्रखंड में भी बारिश और आंधी-तूफान से काफी नुकान की खबर आयी है. रमना में एक व्यक्ति के घर पर विशाल आम का पेड़ गिर गया. इसमें घर के लोग बाल-बाल बच गये. उधर, प्रखंड के कई इलाकों में जगह-जगह बिजली का पोल गिरने की सूचना है. कई जगहों पर पेड़ भी उखड़कर सड़क पर गिर गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >