Black OTT Release: 19 साल बाद ब्लॉकबस्टर मूवी 'ब्लैक' इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म

Black OTT Release: आज अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर ब्लैक के रिलीज को 19 साल पूरे हो गए हैं और इस खास मौके पर फिल्म इस मशहूर फिल्म की औटीटी रिलीज अनाउंस हो गई है. जानें कब और कहां देख सकते हैं आप इसे.

संजय लीला भंसाली की निर्देशित ब्लैक एक बेहतरीन ड्रामा फिल्म थी जिसमें में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी लीड रोल में मौजूद थे. फिल्म को अपनी मजबूत कहानी और शानदार प्रदर्शन के लिए दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला था.

ब्लैक के रिलीज को इस साल 19 साल पूरे हो गए हैं और इस खास मौके पर फिल्म कौन से ओटीटी पर रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आई है.

रविवार, 4 फरवरी को, अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी अभिनीत प्रसिद्ध फिल्म ब्लैक ने अपनी रिलीज के बाद से अपनी 19वीं वर्षगांठ मनाई और इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म की पहली ओटीटी रिलीज की घोषणा की.

‘ब्लैक’ दर्शकों को अपने घरों में आराम से बैठकर फिल्म की गहराई और सिनेमाई प्रतिभा को फिर से देखने का अवसर देने का वादा करता है. इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक क्लिप साझा करते हुए, नेटफ्लिक्स के आफिशियल हैंडल ने इस अवसर को याद करते हुए एक कैप्शन लिखा और पोस्ट किया.

Also Read: Web Series In 2024: आश्रम 4 से लेकर मिर्जापुर 3 तक, साल 2024 में रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज

नेटफ्लिक्स के आफिशियल हैंडल ने कैप्शन में लिखा , “संजय लीला भंसाली की ब्लैक को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं और आज हम नेटफ्लिक्स पर इसकी पहली डिजिटल रिलीज का जश्न मना रहे हैं. देबराज और मिशेल की यात्रा हम सभी के लिए एक प्रेरणा रही है, और हमें उम्मीद है कि यह आपको शक्ति और करुणा से भर देगी.”

फिल्म में शिक्षक देबराज की भूमिका निभाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर ओटीटी प्रीमियर के बारे में पोस्ट कर के जानकारी दी.

ये कहानी मिशेल, एक महिला जो बहरेपन और अंधेपन से जूझती है, और अपने शिक्षक देबराज के साथ उसके गहरे रिश्ते पर आधारित है. देबराज, एक बुजुर्ग शराबी शिक्षक, खुद मुश्किलों से गुजरता है और बाद में उसे अल्जाइमर रोग का सामना करना पड़ता है.

संजय लीला भंसाली की लिखित, निर्देशित और निर्मित इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में आयशा कपूर, शेरनाज़ पटेल और धृतिमान चटर्जी शामिल है.

ब्लैक को इसकी कहानी, प्रदर्शन, निर्देशन, डॅायलाग्स और बहुत कुछ के लिए खूब प्रशंसा मिली थी. विशेष रूप से, बीग बी को उनके किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था.

Also Read: Hanuman OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी तेजा सज्जा स्टारर ‘हनुमान’, नोट कर लें डेट और टाइम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >