पश्चिम बंगाल : बीजेपी का स्थगन प्रस्ताव खारिज करने पर विधानसभा में हंगामा, शुभेंदु अधिकारी ने किया वॉकआउट

शुभेंदु अधिकारी समेत बीजेपी विधायकों पर सत्र के दौरान राज्यगीत को बाधित करने का आरोप लगाया गया है. जिसके खिलाफ शोभनदेव चट्टोपाध्याय और निर्मल घोष ने स्पीकर से शिकायत दर्ज करायी है. बिमान बनर्जी ने सत्र में उस शिकायत पर गौर करने की घोषणा की.

पश्चिम बंगाल के विधानसभा (Assembly) में एक बार फिर हंगााम हुआ और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया. भाजपा नेताओं का कहना है कि चाय श्रमिकों को जमीन का पट्टा नहीं, बल्कि जमीन का मालिकाना हक दिया जाना चाहिए. मुख्य विपक्षी दल एक स्थगन प्रस्ताव लेकर आया था. बीजेपी विधायक मनोज उरांव को प्रस्ताव पढ़ने की अनुमति दी गई लेकिन स्पीकर बिमान बनर्जी ने इस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी. और तभी हंगामा शुरू हो गया. भाजपा विधायकों ने विधानसभा के अंदर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके बाद वे बाहर चले गये. मनोज उरांव ने यह भी बताया कि प्रशासन चाय श्रमिकों के अधिकारों को पूरा करने में उचित भूमिका नहीं निभा रहा है. इसलिए वे आने वाले दिनों में भी अपनी मांग उठाएंगे. शुभेंदु अधिकारी की ने कहा कि बजट में की गयी घोषणा से चाय श्रमिकों को कोई लाभ नहीं होगा.

विस्तृत खबर थोड़ी देर में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >