Bengal Chunav 2021 : बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, यहां देखें नाम

Bjp candidate list, west bengal election 2021 : बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले और दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है, जिसके बाद राजनीतिक पार्टियों द्वारा कैंडिडेट लिस्ट जारी किया जा रहा है. वहीं अब बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में काशीपुर से कमलकांत हांसदा को टिकट दिया गया है.

Bengal Chunav 2021 : बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले और दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है, जिसके बाद राजनीतिक पार्टियों द्वारा कैंडिडेट लिस्ट जारी किया जा रहा है. वहीं अब बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में काशीपुर से कमलकांत हांसदा को टिकट दिया गया है.

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव और कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के मुताबिक भाजपा ने बंगाल के काशीपुर सीट (Kashipur Seat) से कैंडिडेट का एलान कर दिया है. बीजेपी ने कमलकांता हांसदा को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले, बीजेपी ने 57 नामों की पहली सूची जारी की थी.

बता दें कि 7 मार्च को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. दो चरण में होने वाले 60 विधानसभा सीटों में से 57 उम्मीदवारों के की सूची बीजेपी ने जारी की थी, जिनमें तीन सीटों पर नामों का एलान नहीं हुआ था. अब जबकि एक सीट के लिए कैंडिडेट का एलान कर दिया गया हौ तो ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे चरण के बाकी बचे 2 सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा भी जल्द हो जाएगी.

234 कैंडिडेट और होंगे घोषित- बताया जा रहा है कि बीजेपी की ओर से 234 कैंडिडेट और घोषित किए जाएंगे. प्रदेश इकाई ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर हाईकमान को भेज दिया है. माना जा रहा है कि एक या दो दिनों में तीसरी लिस्ट जारी हो सकती है.राज्य में 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: TMC उम्मीदवार का चुनाव प्रचार, फिरदौसी के हाथ में बल्ला, BJP का तंज- रिजल्ट निकलने के बाद खेलेंगी LUDO

Posted By : Avinish kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >