छत्तीसगढ़ : बीजेपी की ‘परिवर्तन यात्रा’ में 84 सार्वजनिक सभाएं, 85 स्वागत सभाएं और 7 रोड शो होंगे

भगवा रंग में रंगी बस पर पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, छत्तीसगढ़ प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे और लता उसेंडी की तस्वीर है.

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज करने जा रही है. यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी. इस दौरान 84 सार्वजनिक सभाएं, 85 स्वागत सभाएं होंगी जबकि सात रोड शो भी पार्टी के नेता करेंगे. परिवर्तन यात्रा में बीजेपी भूपेश बघेल सरकार के कथित भ्रष्टाचार को तथा केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को जानता के सामने रखेगी. बीजेपी नेताओं ने सोमवार (11 सितंबर) को यह जानकारी दी.

कल अमित शाह दंतेवाड़ा में

बीजेपी नेताओं ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार (12 सितंबर) को दंतेवाड़ा (दक्षिण छत्तीसगढ़) में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. बाद में अमित शाह वहां एक सभा करेंगे. दूसरी ‘परिवर्तन यात्रा’ को 15 सितंबर को जशपुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे. बीजेपी के राज्य प्रभारी ओम माथुर और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में यात्रा के लिए लाए गए वाहनों की पूजा की.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है परिवर्तन यात्रा की बस

उन्होंने बताया कि यह वही बस है, जिसका उपयोग बीजेपी ने वर्ष 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अपनी ‘विकास यात्रा’ के लिए किया था. तब पार्टी सत्ता में थी. बीजेपी नेताओं ने बताया कि बस में सीसीटीवी कैमरे, एलईडी स्क्रीन, यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करने के लिए ‘हाइड्रॉलिक लिफ्ट’ और अन्य आधुनिक सुविधाएं हैं.

रथ पर हैं इनकी तस्वीरें

भगवा रंग में रंगी बस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, छत्तीसगढ़ प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे और लता उसेंडी की तस्वीर है.

Also Read: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की ‘परिवर्तन यात्रा’ कल से, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, 14 को आएंगे पीएम मोदी

12 और 15 सितंबर को निकलेंगी दो परिवर्तन यात्राएं

ओम माथुर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘जन जागरूकता बढ़ाने और कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए क्रमश: 12 सितंबर और 15 सितंबर को दंतेवाड़ा और जशपुर से दो परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएंगी. इसके अलावा, हमलोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराएंगे. केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बैठकें भी करेंगे.’

पहली यात्रा 16 दिन में तय करेगी 1728 किमी दूरी

छत्तीसगढ़ के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने इससे पहले बताया था कि पहली यात्रा 16 दिनों में बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभागों में 1,728 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. दूसरी यात्रा 13 दिनों में बिलासपुर और सरगुजा संभागों में 1,261 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. दोनों यात्राओं के तहत 84 सार्वजनिक सभाएं, 85 स्वागत सभाएं और सात रोड शो आयोजित किए जाएंगे. यात्रा छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 87 क्षेत्रों में 2,989 किमी की दूरी तय करने के बाद बिलासपुर में समाप्त होगी.

परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

अरुण साव ने बताया कि समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि बीजापुर, सुकमा और अंतागढ़ निर्वाचन क्षेत्रों (सभी माओवाद प्रभावित) को यात्रा कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन जब यात्रा आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरेगी, तो इन निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित लोग यात्रा में शामिल होंगे.

परिवर्तन यात्रा रथ में क्या?
सीसीटीवी कैमरे, एलईडी स्क्रीन, यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करने के लिए ‘हाइड्रॉलिक लिफ्ट’ और अन्य आधुनिक सुविधाएं हैं.

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता यात्राओं में होंगे शामिल

साव ने बताया कि केंद्र और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता यात्राओं में भाग लेंगे. उन्होंने कहा, ‘राज्य के वरिष्ठ नेता दो-दो दिनों के लिए दोनों यात्राओं में शामिल होंगे.’ बीजेपी 15 वर्ष तक राज्य में सत्ता में रहने के बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हर गई थी. कांग्रेस ने 68 सीट पर तथा बीजेपी ने 15 सीट पर जीत दर्ज की थी.

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : दंतेवाड़ा से रवाना होगा बीजेपी का परिवर्तन यात्रा रथ, नेताओं ने की पूजा

पिछले महीने बीजेपी ने घोषित किए 21 उम्मीदवार

बीजेपी ने पिछले महीने 21 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने अभी तक इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है. बीजेपी के अलावा बहुजन समाज पार्टी ने नौ उम्मीदवार घोषित किए हैं. आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपने 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. (एजेंसी इनपुट के साथ)

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : कुमारी सैलजा को कांग्रेस कोर कमेटी और चरणदास महंत को चुनाव अभियान समिति की कमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >