WB News : विधान सभा में भाजपा के विधायकों ने निकाला शुद्धिकरण अभियान, अंबेडकर मूर्ति की गंगाजल से की सफाई

विधानसभा सत्र के दूसरे भाग की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अब से विधानसभा परिसर में कोई भी धरना कार्यक्रम, प्रदर्शन या बैठक, जुलूस आयोजित नहीं किया जा सकेगा.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Suvendu adhikari) ने अन्य भाजपा विधायकों के साथ राज्य विधानसभा के परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा विधायकों ने विधानसभा में जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठकर धरना दिया था उसे आज भाजपा ने गंगाजल से शुद्ध किया.शुभेंदु अधिकारी ने अपने विधायकों के साथ गंगाजल सेअंबेडकर मूर्ति की भी सफाई की.गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा जारी था. तृणमूल विधायक व मंत्री विधानसभा परिसर में आंबेडकर की मूर्ति के सामने धरने पर बैठे थे. थाली बजाकर केंद्र सरकार का विरोध कर रहे थे. चोर-चोर का नारा लगा रहे थे. ऐसे में आज भाजपा ने शुद्धिकरण अभियान चलाया.

बिमान बनर्जी ने विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन पर लगाई रोक

स्पीकर बिमान बनर्जी ने विधानसभा परिसर में सभी धरना प्रदर्शन और विरोध कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है. शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दूसरे भाग की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अब से विधानसभा परिसर में कोई भी धरना कार्यक्रम, प्रदर्शन या बैठक, जुलूस आयोजित नहीं किया जा सकेगा. स्पीकर ने पिछले दो दिनों में विधानसभा परिसर में हुई घटना का जिक्र करते हुए इस फैसले की घोषणा की. हालांकि, अगर विधानसभा अध्यक्ष कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देते हैं, तो ऐसा किया जा सकता है. सत्र में बिमान ने यह भी जानकारी दी.

Also Read: WB News : शुभेंदु अधिकारी ने किया कटाक्ष, बंगाल से भ्रष्टाचारी तृणमूल सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा शुभेंदु का दावा विरोध को रोकने के लिए की गई ऐसी घोषणा

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि स्पीकर ने बीजेपी विधायकों के विरोध को रोकने के लिए ऐसी घोषणा की है. वरिष्ठ भाजपा विधायक मिहिर गोस्वामी इस घोषणा को आपातकाल की स्थिति मानते हैं. मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को तीन दिनों तक केंद्रीय वंचित रखने की मांग को लेकर तृणमूल परिषद ने विधानसभा में अंबेडकर प्रतिमा के नीचे धरना दिया. बुधवार और गुरुवार को विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर भाजपा विधायकों ने तृणमूल के धरने पर जवाबी कार्यक्रम किया.

Also Read: BGBS 2023 : ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान, बंगाल के नए ब्रांड एंबेसडर बने सौरभ गांगुली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >