WB : राहुल गांधी के बारे में ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के लिए कांग्रेस ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ दर्ज की शिकायत

कांग्रेस के नेता शुभांकर सरकार ने कहा, हमने पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है. कांग्रेस ने अधिकारी से बिना शर्त माफी की भी मांग की. शिकायत उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी थाने में दर्ज कराई गई है.

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बारे में कथित तौर पर अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी के लिए सोमवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अधिकारी ने सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करने वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का जिक्र करते हुए राहुल गांधी के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. हालांकि, प्रभात खबर वीडियो क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकता.

शिकायत उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी थाने में दर्ज कराई गई

प्रदेश कांग्रेस के नेता शुभांकर सरकार ने कहा कि “हमने हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. यह व्यवहार अस्वीकार्य और अपमानजनक है. हमने पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है. कांग्रेस ने अधिकारी से बिना शर्त माफी की भी मांग की.शिकायत उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी थाने में दर्ज कराई गई है.

Also Read: Rahul Gandhi : मालदा जिला प्रशासन ने राहुल गांधी को सरकारी गेस्ट हाउस में दोपहर का भोजन करने की नहीं दी इजाजत कांग्रेस नेता की ‘न्याय यात्रा’ 31 जनवरी को मालदा जिले में प्रवेश करेगी

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मालदा के सरकारी गेस्ट हाउस में दोपहर का खाना खाने की नहीं मिली इजाजत. कांग्रेस नेता की ‘न्याय यात्रा’ 31 जनवरी को मालदा जिले में प्रवेश करने वाली हैं. ऐसे में तैयारी करते हुए पार्टी ने नेता राहुल गांधी के लंच का इंतजाम रतुआ थाने के भालुका सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में करना चाहते थे. जिला कांग्रेस की ओर से प्रशासन से लिखित अनुरोध भी किया गया था. लेकिन जिला प्रशासन सूत्रों के अनुसार अनुमति नहीं दी गयी.

Also Read: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची बिहार, सियासी उलटफेर के बीच किशनगंज में होगी कांग्रेस की जनसभा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >