Bizarre : स्मार्टफोन का ऐसा इस्तेमाल देखा न होगा आपने, कहेंगे- कितने तेजस्वी लोग हैं !

Smartphone Use – इन दिनों मोबाइल फोन से जुड़ा ऐसा काम हो रहा है, जिसे देखकर आप पहले तो चौंक जाएंगे और बाद में मुमकिन है कि आपकी हंसी छूट जाए. हम आपको ऐसा ही एक वीडियो यहां दिखा रहे हैं.

Bizarre Use of Smartphone : आजकल स्मार्टफोन लगभग हर हाथ में आपको देखने काे मिल जाएगा. आपका फोन इसलिए स्मार्ट है क्योंकि इसके जरिये आप कॉल और मैसेज करने के अलावा अब वीडियो एडिटिंग से लेकर पेमेंट करने तक कई तरह के काम आप कर लेते हैं. यहां तक तो आप सभी जानते ही होंगे, लेकिन इन दिनों मोबाइल फोन से जुड़ा ऐसा काम हो रहा है, जिसे देखकर आप पहले तो चौंक जाएंगे और बाद में मुमकिन है कि आपकी हंसी छूट जाए. दरअसल, ऐसा है कि आजकल सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो वायरल हो जाते हैं. हम आपको ऐसा ही एक वीडियो यहां दिखाने जा रहे हैं.

लाइट, कीड़ा और स्मार्टफोन

रात के अंधेरे में जहां कहीं तेज रोशनी होती है, उसके चारों ओर मंडराने वाले कीड़ों पर आपने भी ध्यान ही होगा. कई बार लोग इन कीड़ों से परेशान होकर कभी लाइट बंद कर देते हैं, तो कभी कोई और तरीका अपनाते हैं. लेकिन, स्मार्टफोन वाला यह तरीका आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा. ट्विटर यानी एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का स्मार्टफोन की मदद से लाइट पर मंडरानेवाले कीड़ों को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर कर रहा है.

Also Read: Bizarre! लड़की ने बॉस से ऐसे लिया बदला! जॉब छोड़ते ही बदल डाले सबके ई-मेल पासवर्ड, Instagram पर बतायी पूरी बात

फोन की टॉर्च लाइट का ऐसा इस्तेमाल…

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर में रात के समय एक एलईडी बल्ब जल रहा है. इस बल्ब में चारों तरफ कीड़े मंडरा रहे हैं. ऐसे में इन कीड़ों को भगाने के लिए एक लड़का अपने फोन की टॉर्च लाइट को जलाता है और घर के इस बल्ब को बंद कर दिया जाता है. इसके बाद बल्ब पर लगनेवाले कीड़े इस लड़के के साथ बाहर की तरफ चले जाते हैं. इसके बाद वह लड़का इन कीड़ों को बाहर स्ट्रीट लाइट के पास ले जाकर छोड़ दे रहा है.

‘यह टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए’

इस वीडियो को @swatic12 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. इस पर 1.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं. इसके साथ ही, इस पर 27 हजार से ज्यादा लाइक्स और 4,400 से ज्यादा बार रीट्वीट भी हो चुका है. लड़के के इस अनोखे जुगाड़ पर सोशल मीडिया में यूजर्स उसे हैकर और जीनियस का खिताब देने पर उतारू हैं. कुछ यूजर्स इसे भारतीय ‘हैरी पॉटर’, तो कुछ ‘पाइड पाइपर’ बता रहे हैं. वहीं, कुछ मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ‘यह टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए.’

Also Read: What Is Moye Moye: मोये मोये ट्रेंड क्या है और यह सोशल मीडिया पर क्यों छा गया है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >