रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस के विंग में फंसा कबूतर

Birsa Munda Airport News: विमान को रद्द किये जाने की वजह से कई यात्रियों ने अपना टिकट रिफंड कराना पड़ा. जिन लोगों का जाना जरूरी था, वे लोग दूसरे विमान से दिल्ली गये. इधर, विमान में आयी खराबी को दूर करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर और ब्लेड सहित अन्य उपकरण मंगाये गये. एयरपोर्ट निदेशक की ओर से बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे ग्राउंडेड कर दिया गया.

Birsa Munda Airport News: रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया. दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस (आएक्स 1117) के विंग में कबूतर फंस जाने के कारण उसमें खराबी आ गयी. यह विमान दिन के 10:10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड कर गया था. उसके बाद इसकी खराबी का पता चला. जांच की गयी, तो विमान के ब्लेड में एक मरा और एक जिंदा कबूतर मिला. इसके बाद इस विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया. बाद में 10:40 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान को रद्द कर दिया गया.

फ्लाइट को कर दिया गया ग्राउंडेड

विमान को रद्द किये जाने की वजह से कई यात्रियों ने अपना टिकट रिफंड कराना पड़ा. जिन लोगों का जाना जरूरी था, वे लोग दूसरे विमान से दिल्ली गये. इधर, विमान में आयी खराबी को दूर करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर और ब्लेड सहित अन्य उपकरण मंगाये गये. एयरपोर्ट निदेशक की ओर से बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे ग्राउंडेड कर दिया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कई विमान विलंब से आये

भुवनेश्वर-रांची इंडिगो विमान शाम 7:10 बजे की जगह रात 8:42 बजे आया. रांची-हैदराबाद एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दिन के 1:45 की जगह 2:42 बजे, रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दिन के 3:45 बजे की जगह 4:44 बजे आया, रांची-भुवनेश्वर इंडिगो के विमान ने शाम 7:30 बजे की जगह रात के 9:19 बजे उड़ान भरी. रांची-मुबई इंडिगो फ्लाइट ने शाम 4:30 की जगह 5:18 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी.

इसे भी पढ़ें

8 मई को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रांची, जमशेदपुर समेत अन्य शहरों के क्या हैं रेट

अमित शाह की झारखंड यात्रा टली, 10 मई की पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी स्थगित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >