Bhool Bhulaiyaa 3 में कौन होगी ‘मंजुलिका’, इन 4 अभिनेत्रियों में है टक्कर, जानें नाम

भूल-भूलैया 3 में एक बार फिर रूह बाबा बनकर कार्तिक आर्यन दर्शकों को डराने के लिए आ रहे हैं. बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म का नया टीजर जारी किया और इसकी रिलीज डेट भी बता दी. अब दर्शकों को ये जानना है कि मंजुलिका का रोल कौन निभाएगी. आइये आपको बताते हैं…

बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दी. फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ते हुए साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. मेकर्स ने बीते दिनों भूल-भूलैया 3 का धमाकेदार टीजर जारी किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों को रूह बाबा से मिलाया. बता दें कि पार्ट 3 में भी कार्तिक आर्यन ही होंगे. जिसके बाद सभी के मन में ये जानने की इच्छा थी कि मंजुलिका का रोल कौन निभाएगा. इसके लिए चार अभिनेत्रियों का नाम फाइनल किया गया है, इन्हीं में से कोई फिल्म की हिरोइन होगी.

भूल भूलैया 3 में कौन होगी मंजुलिका

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कई हाई-प्रोफाइल नामों पर विचार किया जा रहा है, सभी ए-लिस्टर्स और मशहूर अभिनेत्रियां से बात की जा रही है. विशलिस्ट में जो नाम हैं, उनमें दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और आलिया भट्ट हैं. सूत्र ने बताया कि मेकर्स ऐसी हिरोइन ढूंढ़ रहे हैं, जो कई तरह के किरदार में फिट बैठ सकती हैं. सूत्र कहते हैं, ”भूल भुलैया में महत्वपूर्ण घटक रूह बाबा है. फ्रेंचाइजी में कार्तिक आर्यन की भूमिका निभाएंगे.

भूल-भूलैया 3 का टीजर

बीते दिनों कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर फ्रैंचाइजी के तीसरे भाग की घोषणा की और यह भी खुलासा किया कि भूल भुलैया 3 दिवाली 2024 पर रिलीज होगी. टीजर में दिखाया गया कि एक महल है, जिसमें दरवाजे बंद हो रहे हैं. बाद में एक दरवाजे में से एक कुर्सी दिखती हैं और उसपर रूह बाबा बैठे रहते हैं, वह कहते हैं कि ‘मैं आत्माओं से सिर्फ बात नहीं करता.. वो मेरे अंदर घुस भी जाती हैं.’ उनकी आंखों में किसी भूत का साया दिखता है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ”रूह बाबा रिटर्न दिवाली 2024…#भूलभुलैया3”. बता दें कि फिल्म का तीसरा पार्ट दिवाली 2024 में रिलीज होगी. फिल्म में हिरोइन कौन होगी, इस बात पर से अभी पर्दा उठा नहीं है.

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3 में रूह बाबा बनकर लौटेंगे कार्तिक आर्यन, मेकर्स ने रिलीज डेट का किया ऐलान, देखें टीजर VIDEO
भूल भुलैया 2 रही थी ब्लॉकबस्टर

भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी और फिल्म 2023 की सबसे बड़ी हिट बन गई. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित, भूल भुलैया 2 20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने 171 करोड़ की कमाई की थी. वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए, कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ एक तस्वीर साझा की थी. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “अमिजे फॉरएवर तोमार.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >