Bholaa Twitter Review: काजोल ने 'भोला' का एक शब्द में किया रिव्यू! जानिए पब्लिक को कैसी लगी ये मूवी

भोला की स्पेशल स्क्रीनिंग में अजय देवगन अपने परिवार के साथ शामिल हुए. काजोल येलो कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लगी. उनके साथ तनुजा और अजय की मां वीना देवगन भी नजर आई. एक्टर का बेटी युग भी स्क्रीनिंग में पहुंचा था. मूवी देखने के बाद एक्ट्रेस ने बताया उन्हें मूवी कैसी लगी.

Bholaa Twitter Review: बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म भोला आज रिलीज हो रही है. अजय देवगन की मूवी को लेकर दर्शक बहुत ज्यादा उत्साहित है. ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई तमिल ब्लॉकबस्टर कैथी की रीमेक है. इसमें तब्बू अहम रोल निभा रही है, जबकि अभिषेक बच्चन और अमला पॉल स्पेशल किरदार प्ले कर रही. बुधवार रात मुंबई में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया, जिसमें काजोल, उनका बेटा युग और उनकी मां तनुजा नजर आई.

भोला की स्पेशल स्क्रीनिंग

भोला की स्पेशल स्क्रीनिंग में अजय देवगन अपने परिवार के साथ शामिल हुए. काजोल येलो कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लगी. साथ ही जिसे उन्होंने सफेद श्रग के साथ पेयर किया था. उनके साथ तनुजा और अजय की मां वीना देवगन भी नजर आई. एक्टर का बेटी युग भी स्क्रीनिंग में पहुंचा था. युग रेड-ब्लू प्रिंटेड शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर में दिखे. जबकि सिंघम एक्टर ब्लैक पटियाला कुर्ता में काफी स्मार्ट लगे. उन्होंने स्टाइलिश चश्मा लगाया हुआ था.

https://www.instagram.com/reel/CqX1JLJjRip/?utm_source=ig_web_copy_link
काजोल ने फिल्म का किया रिव्यू

फिल्म भोला देखने के बाद काजोल ने बताया कि उन्हें मूवी कैसी लगी. एक्ट्रेस ने थिएटर से फिल्म के टाइटल का फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, जरूर देखनी चाहिए. पूरा पैसा वसूल! अजय देवगन, मैं पूरे समय ताली बजाते और चियर करती रही. वहीं, ट्विटर पर यूजर्स इसे अभी से रिव्यू दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मास्टर पीस. एक अन्य यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर.


https://twitter.com/Rahman_Ajay_fan/status/1640992646259785731


भोला की कहानी

अजय देवगन और तब्बू-स्टारर भोला को वर्ष 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक के रूप में जाना जाता है. यह फिल्म तमिल हिट ‘कैथी’ की आधिकारिक रीमेक है, जिसे लोकेश कनगरा ने लिखा और निर्देशित किया था. फिल्म के सार के अनुसार, 10 साल की कैद के बाद, भोला आखिरकार अपनी छोटी बेटी से मिलने के लिए घर जा रहा है. हालांकि, उसकी यात्रा इतनी सरल नहीं है, क्योंकि वह इस बीच कई मुश्किल रास्तों का सामना करता है.

Also Read: Bholaa Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रिलीज से पहले बेचे इतने टिकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >