Bholaa Teaser 2: जो बाप 10 साल में गुड़िया नहीं दे पाया,वो एक रात में..अजय देवगन की फिल्म भोला का नया टीजर आउट

Bholaa Teaser 2 Out: साल 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है. वीडियो में अजय देवगन और तब्बू धमाकेदार एक्शन कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म 30 मार्च, 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Bholaa Teaser 2 Out: साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक अजय देवगन और तब्बू स्टारर ‘भोला’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट टीजर और मोशन पोस्टर पहले ही खूब चर्चा बटोर चुका हैं. अब मेकर्स ने दूसरा धमाकेदार टीजर रिलीज किया है, जिसे देखकर दर्शकों के रौंगटे खड़े हो जाएंगे. टीजर में अजय देवगन के डायलॉग काफी इंटेंस लग रहे हैं. वहीं बैकग्राउंड में ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’, गाना बज रहा है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है.

भोला का दूसरा टीजर आउट

1 मिनट 50 सेकंड के टीजर में एक्शन सीन्स को दिखाया गया है, जो एक पिता की अपनी बेटी के साथ फिर से मिलने की इमोशनल स्टोरी को दिखाता है. शुरुआत अजय के डायलॉग से होती है, जिसमें वह कहते हैं कि जो बाप 10 साल में एक गुड़िया नहीं दे पाया, वो एक रात में दुनिया देने की सोच रहा है. जिसके बाद एक्टर खतरनाक स्टंट करते हैं, जिसमें वह गाड़ी से आग वाले पोस्टर पर कूद जाते हैं. भोला विनाश के देवता भगवान शिव का दूसरा नाम है, जो टीजर में बखूबी दिखाया गया है.

https://www.instagram.com/p/CnyXZNUpFzd/?hl=en
अजय देवगन के लुक ने मचाया गदर

इससे पहले अजय देवगन का लुक जारी किया गया था. मोशन पोस्टर में, फिल्म में अजय के लुक का एक असेंबल दिखाई देता है और फिर एक वॉयसओवर सुनाई देता है. बैकग्राउंड से आवाज आती है- बड़ा बवाल काटे हो, अरे का नाम है तुम्हारा मरदवा? पहले कभी दिखे नहीं! इसके बाद अजय की आवाज आती है- दिखे होते तो तू नहीं दिखता. वहीं एक तस्वीर में वह कैमरे की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों के पास हथकड़ी लटकी हुई है.

भोला को अजय ने किया है निर्देशित

भोला का निर्देशन अजय देवगन ने किया है, जिन्होंने यू मी और हम (2008), 2016 की एक्शन फिल्म शिवाय और पिछले साल की थ्रिलर रनवे 34 जैसी फिल्मों को भी निर्देशित किया है. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं. भोला अजय और तब्बू की नौवीं फिल्म भी होगी, इससे पहले दोनों विजयपथ, विजयपथ (1994), हकीकत (1995), तक्षक (1999), दृश्यम (2015), गोलमाल अगेन (2017) जैसी फिल्मों में स्क्रीन स्पेस साझा किया है. ये फिल्म 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >