Bholaa की सक्सेस पर राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी कहा, अजय देवगन के सिर पर कभी भी सफलता…

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. फिल्म को ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. अब राजकुमार संतोषी ने अजय देवगन की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि एक्टर के सिर कभी सफलता चढ़ती नहीं है.

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला ने 11 दिनों में 70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अब जल्द ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी. 30 मार्च को रिलीज हुई भोला को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला था. फिल्म में अजय जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दिए थे. अब राजकुमार संतोषी ने अजय देवगन की जमकर तारीफ की है. बता दें कि राजकुमार संतोषी और अजय देवगन एक जबरदस्त निर्देशक-अभिनेता जोड़ी रहे हैं. उन्होंने चार ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है और सभी फिल्में दर्शकों को इंम्प्रेस करने में कामयाब रही है.

राजकुमार संतोषी ने की अजय देवगन की तारीफ

उनके रचनात्मक तालमेल को याद करते हुए राजकुमार संतोषी कहते हैं, “मैंने अजय देवगन को चार फिल्मों – खाकी, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, हल्‍ला बोल और लज्जा में निर्देशित किया है. वह एक निर्देशक और बेहतरीन अभिनेता हैं. वह खुद को चरित्र में बदल लेते हैं. उन्होंने लज्जा में एक डकैत की भूमिका निभाई है. उन्होंने भगत सिंह की भूमिका निभाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. उन्होंने खाकी में शुद्ध नकारात्मक छाया के साथ एक खलनायक की भूमिका निभाई. उन्होंने इन सभी पात्रों को दृढ़ विश्वास के साथ निभाया. वह अपने निर्देशक पर भरोसा करते हैं और हर तरह से जाते हैं. वह अपने सह-अभिनेताओं को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए भी समर्थन करते हैं. वह बहुत सुरक्षित अभिनेता हैं.”

भोला फिल्म की जमकर तारीफ की

अजय देवगन ने कई मौकों पर निर्देशन में भी हाथ आजमाया है, उनकी सबसे हालिया निर्देशित फिल्में भोला और रनवे 34 हैं. संतोषी ने खुलासा किया कि अजय के पास अच्छी पटकथा की समझ है. वह कहते हैं, “वह बहुत मेहनती अभिनेता हैं. मुझे उनके साथ काम करने में मजा आया. वह फिल्म की आवश्यकता को समझते हैं.” मैं कामना करता हूं कि वह अधिक से अधिक सफलता प्राप्त करें… उनके सिर पर कभी भी सफलता नहीं चढ़ी है” संतोषी ने आगे कहा, “वह बहुत डाउन-टू-अर्थ और विनम्र हैं. सफलता उनके सिर नहीं चढ़ी है. वह बहुत सम्मानित हैं.”

Also Read: Roadies 19 के ऑडिशन हुए शुरू, इंदौर, दिल्ली और चंडीगढ़ में इन जगहों पर जाकर ले सकते हैं हिस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >