Bhediya BO Collection Day 1: वरुण धवन की ‘भेड़िया’ ने ओपनिंग डे पर कर डाली जबरदस्त कमाई, जानें कलेक्शन

Bhediya Box Office Collection Day 1: निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण धवन, कृति सेनन, दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी बज था और ट्विटर पर भी कई यूजर्स ने मूवी को अच्छे रिव्यू दिए है. पहले दिन फिल्म ने कितना कमाया, आपको यहां बताते है.

Bhediya Box Office Collection Day 1: वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर ‘भेड़िया’ (Bhediya Box Office Collection Day 1) बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में कमाल का वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है. फिल्म में वरुण भास्कर शर्मा नाम का किरदार निभा रहे है, जो एक कांट्रेक्टर है. पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, तो चलिए आपको बताते है भेड़िया का जादू टिकट खिड़की पर चला या नहीं.

फिल्म ‘भेड़िया’ का पहले दिन का कलेक्शन

निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण धवन, कृति सेनन के अलावा दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी बज था और ट्विटर पर भी कई यूजर्स ने मूवी को अच्छे रिव्यू दिए है. लेकिन इसके बावजूद फिल्म को उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 6.70 से 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े और इसमें हल्का फेरबदल हो सकता है.

‘भेड़िया’का चलेगा जादू?

‘भेड़िया’ डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाई. हालांकि उम्मीद की जा रही थी मूवी 8-9 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. लेकिन जो कमाई सामने आई है वो इससे भी कम है. वहीं, वरुण धवन की फिल्म के सामने अजय देवगन की मूवी दृश्यम 2 भी है, जो टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 7 दिन बाद ही 100 करोड़ कमा लिए.

Also Read: Bhediya Movie Review: कहानी कमजोर लेकिन मनोरंजन है भरपूर, जानिए वरुण धवन- कृति सेनन की मूवी के बारे में
‘भेड़िया’ में काम करने के लिए एक्टर ने लिए इतने पैसे

मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो भेड़िया करीब 60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है. अब देखना है कि फिल्म आने वाले दिनों में क्या कमाल दिखा पाती है. वहीं, इस मूवी में काम करने के लिए एक्टर ने 7 करोड़ रुपये चार्ज किए है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति सेनन को 4 करोड़ रुपये दिए गए. दीपक डोबरियाल ने फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये लिए है.

तरण आदर्श ने कही ये बात

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने वरुण धवण की फिल्म को साढ़े तीन स्टार दिए है. इसका रिव्यू देते हुए उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, लुभावना. निर्देशक अमर कौशिक ने इसे फिर से सही किया है. नॉवेल कान्सेप्ट. अत्याधुनिक वीएफएक्स. सुपर फिनाले… एक एंटरटेनर जो बड़े पर्दे पर देखने के लिए है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >