Bhai Dooj 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra: पारंपरिक विधि से करें भाई दूज के दिन तिलक, जानिए पूजा विधि

Bhai Dooj 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra: गोवर्धन पूजा के ठीक अगले दिन भाई दूज मनाया जाता है. इस साल भाई दूज 6 नवंबर 2021 को है. हिंदू धर्म में रक्षाबंधन की तरह की भाईदूज का त्योहार भी विशेष महत्व होता है. इसमें भाई का मतलब भईया और दूज का मतलब द्वितीया तिथि से है.

Live Updates
2:40 PM. 6 Nov 21 2:40 PM. 6 Nov

भाई दूज क्यों मनाई जाती है?

पौराणिक मान्यताओं अनुसार यमुना के अनेकों बार अपने घर बुलाने के बाद यमराज इस दिन उनके घर गए थे. अपने भाई के आने की खुशी में यमुना ने यमराज को तरह-तरह के पकवानों का भोजन कराया और तिलक लगाकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की थी. प्रसन्न होकर यमराज ने यमुना से कोई वरदान मांगने को कहा तो ऐसे में यमुना ने कहा कि आप हर साल इसी दिन यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मेरे घर आना और मेरी तरह जो भी बहन इस दिन अपने भाई को तिलक करेगी उसे तुम्हारा भय नहीं रहेगा. कहते हैं तभी से भाई दूज की शुरुआत हुई.

2:40 PM. 6 Nov 21 2:40 PM. 6 Nov

भाई दूज पूजा थाली ऐसे करें तैयार

भाई दूज पूजा थाली में सिंदूर, फूल, साबुत चावल के कुछ दाने, चांदी का सिक्का, पान का पत्ता, सूखा नारियल यानी गोला, फूल माला, कलावा, मिठाई, दूब घास और केला रखें.

10:09 AM. 6 Nov 21 10:09 AM. 6 Nov

भाई दूज पूजा मुहूर्त:

भाई दूज अपराह्न समय- 01:10 PM से 03:21 PM

अवधि – 02 घण्टे 11 मिनट

द्वितीया तिथि प्रारम्भ- 05 नवम्बर 2021 को 11:14 PM बजे

द्वितीया तिथि समाप्त – 06 नवम्बर 2021 को 07:44PM बजे

9:48 AM. 6 Nov 21 9:48 AM. 6 Nov

पूजा करते समय पढ़ें ये मंत्र

बहन भाइयों की खुशी के लिए इस दिन पूजा के ​दौरान ये मंत्र भी पढ़ा जाता है.

मंत्र- ”गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े.

9:48 AM. 6 Nov 21 9:48 AM. 6 Nov

पूजा थाली में मिठाई

भाईदूज के पावन पर्व में बहनें भाई को मिठाई खिलाती हैं. इसलिए पूजा की थाली में मिठाई का होना जरूरी होता है.

9:48 AM. 6 Nov 21 9:48 AM. 6 Nov

भाई दूज पर बहनें रखती हैं व्रत

भाई दूज के दिन जो बहनें अपने भाइयों का तिलक करती हैं उन्हें तिलक से पहले भोजन नहीं करना चाहिए. तिलक लगाने के बाद भाई के साथ भोजन ग्रहण करें.

2:40 PM. 6 Nov 21 2:40 PM. 6 Nov

भाई दूज की कथा

भाई दूज की कथा मान्यताओं अनुसार इस दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के अनेकों बार बुलाने के बाद उनके घर गए थे. यमुना ने यमराज को भोजन कराया और तिलक कर उनके खुशहाल जीवन की प्रार्थना की. प्रसन्न होकर यमराज ने बहन यमुना से वर मांगने को कहा. यमुना ने कहा आप हर साल इस दिन मेरे घर आया करो और इस दिन जो बहन अपने भाई का तिलक करेगी उसे आपका भय नहीं रहेगा. यमराज ने यमुना को आशीष प्रदान किया। कहते हैं इसी दिन से भाई दूज पर्व की शुरुआत हुई.

9:48 AM. 6 Nov 21 9:48 AM. 6 Nov

भाई दूज से जुड़ी पौराणिक कथा

मान्यताओं अनुसार इस दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के अनेकों बार बुलाने के बाद उनके घर गए थे. यमुना ने यमराज को भोजन कराया और तिलक कर उनके खुशहाल जीवन की प्रार्थना की. प्रसन्न होकर यमराज ने बहन यमुना से वर मांगने को कहा. यमुना ने कहा आप हर साल इस दिन मेरे घर आया करो और इस दिन जो बहन अपने भाई का तिलक करेगी उसे आपका भय नहीं रहेगा. यमराज ने यमुना को आशीष प्रदान किया. कहते हैं इसी दिन से भाई दूज पर्व की शुरुआत हुई.

1:33 PM. 5 Nov 21 1:33 PM. 5 Nov

भाई दूज पूजा मुहूर्त:

भाई दूज अपराह्न समय- 01:10 PM से 03:21 PM

अवधि – 02 घण्टे 11 मिनट

द्वितीया तिथि प्रारम्भ- 05 नवम्बर 2021 को 11:14 PM बजे

द्वितीया तिथि समाप्त – 06 नवम्बर 2021 को 07:44PM बजे

1:33 PM. 5 Nov 21 1:33 PM. 5 Nov

इसलिए कहा जाता है यम द्वितीया

ऐसी मान्यता है कि भाई दूज के दिन यमुना नदी के स्नान करने से नरक से मुक्ति पाई जा सकती है. इसलिए इस दिन को यम द्वितीया भी कहा जाता है.

1:33 PM. 5 Nov 21 1:33 PM. 5 Nov

घर-परिवार में होगा मंगल ही मंगल

भाई के माथे पर बहन के आशीष का सजेगा तिलक बहनें देंगी उपहार, घर-परिवार में होगा मंगल ही मंगल

1:33 PM. 5 Nov 21 1:33 PM. 5 Nov

नरक से मुक्ति…

ऐसी मान्यता है कि भाई दूज के दिन यमुना नदी के स्नान करने से नरक से मुक्ति पाई जा सकती है. इसलिए इस दिन को यम द्वितीया भी कहा जाता है.

मुख्य बातें

Bhai Dooj 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra: गोवर्धन पूजा के ठीक अगले दिन भाई दूज मनाया जाता है. इस साल भाई दूज 6 नवंबर 2021 को है. हिंदू धर्म में रक्षाबंधन की तरह की भाईदूज का त्योहार भी विशेष महत्व होता है. इसमें भाई का मतलब भईया और दूज का मतलब द्वितीया तिथि से है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >