500 के UPI ट्रांजैक्शन पर मिल रहा 7500 रुपये तक का Cashback, जानें कैसे

UPI Cashback Offer – डिजिटल इंडिया में अधिकांश युवा कैश कैरी करना छोड़ चुके हैं और ऑनलाइन पेमेंट पर निर्भर हैं. पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे के साथ ऑनलाइन बैंकिंग आसान और फायदेमंद हो चुका है. इस बीच एक ऐसा ऑफर आया है, जिसके तहत यूपीआई पेमेंट करने पर आपको 7500 रुपये तक का फायदा मिल सकता है.

Money Transfer Cashback Offer Today : तेजी से डिजिटल होते इंडिया में अधिकांश युवा कैश कैरी करना छोड़ चुके हैं और ऑनलाइन पेमेंट पर निर्भर हैं. पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे के साथ ही साथ ऑनलाइन बैंकिंग सबके लिए आसान और फायदेमंद हो चुका है. यह तो अब आम बात हो चुकी है कि जब भी कोई नया ऐप लॉन्च होता है, तो उसे प्रमोट करने के लिए संबंधित ऐप द्वारा ट्रांजैक्शन करने पर कैशबैक दिया जाता है. इसके साथ ही, शेयर करने पर भी कुछ कैशबैक दिया जाता है. इसमें सभी कुछ नियम और शर्तें भी साथ होते हैं. इस बीच एक ऐसा ऑफर आया है, जिसके तहत यूपीआई पेमेंट करने पर आपको 7500 रुपये तक का फायदा मिल सकता है.

UPI ट्रांजैक्शन पर कहां मिल रहा कैशबैक

डीसीबी बैंक (DCB Bank) अपने ग्राहकों को बेस्ट यूपीआई कैशबैक ऑफर्स दे रहा है. डीसीबी बैंक ने हैप्पी सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किया है, जिसके जरिये यूपीआई ट्रांजैक्शन पर कस्टमर को 7500 रुपये तक का फायदा मिलेगा. डीसीबी बैंक के अनुसार, यह कैशबैक केवल डेबिट ट्रांजैक्शन पर ही मिल सकता है.

Also Read: UPI पेमेंट करने के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे, पढ़ें पूरी खबर
ऑफर का लाभ कैसे मिलेगा?

7500 रुपये तक का कैशबैक अगर आप भी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए कम से कम 500 रुपये का डेबिट ट्रांजैक्शन करना जरूरी है. इसके साथ ही, आपके अकाउंट में कम से कम 25000 रुपये तक का बैलेंस होना जरूरी है. बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तीन महीने में किये गए ट्रांजैक्शन और तीन महीने के बाद बैंक खाते में जमा राशि के मुताबिक ग्राहकों को कैशबैक मिलेगा. हैप्पी सेविंग्स खाताधारकों को प्रतिमाह सबसे ज्यादा 625 रुपये और सालाना 7500 रुपये का कैशबैक मिलेगा.

पुराने ग्राहकों के लिए भी ऑफर

डीसीबी बैंक की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार अगर आप इस बैंक के पुराने खाताधारक हैं, तो भी आप कैशबैक की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको करना बस इतना है कि आप अपने अकाउंट को हैप्पी सेविंग्स अकाउंट में ट्रांसफर करा लें. तब आपको भी इस ऑफर के फायदे ले पाएंगे.

Also Read: UPI से पेमेंट करनेवालों के लिए खुशखबरी, बढ़ गई ऑटोमैटिक पेमेंट की लिमिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >