Bengal Chunav : बंगाल के वन मंत्री राजीव बनर्जी ने नहीं खोले पत्ते, पार्थ चटर्जी से मुलाकात के बाद बयान से सस्पेंस बरकरार

Bengal Chunav : कोलकाता : पश्चिम बंगाल के वन मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव बनर्जी ने पार्टी के महासचिव एवं शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ बैठक के बाद कहा कि उन्हें अभी कुछ नहीं कहना है. टीएमसी नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने मुलाकात की है. उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले. बताया जा रहा है कि वे भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले दिनों इन्होंने बागी तेवर अख्तिार करते हुए नेतृत्व पर आरोप लगाये थे.

पश्चिम बंगाल के वन मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव बनर्जी ने शिक्षा मंत्री एवं पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी के साथ बैठक की है. बताया जा रहा है कि वे पार्टी से नाराज चल रहे हैं, लेकिन इस संदर्भ में अभी उन्होंने कुछ नहीं कहा है. उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा है कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने मुलाकात की है.

Also Read: Bengal Chunav : टीएमसी का दामन थामनेवाली पत्नी सुजाता मंडल को बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने भेजा तलाक का नोटिस

बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व अपने कुनबे को बचाने के लिए लगातार बैठकें कर रहा है. पश्चिम बंगाल के वन मंत्री राजीव बनर्जी सोमवार को शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर चर्चा में भी शामिल थे. बैठक के बाद राजीव बनर्जी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर वे यहां पहुंचे हैं.

Also Read: Bengal Chunav : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर फिर बंगाल आ सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह

बंगाल के वन मंत्री राजीव बनर्जी ने पिछले दिनों सत्तारुढ़ तृणमूल सरकार के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए थे. इन्होंने पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा था कि नेतृत्व से करीबी संबंध रखने वालों को महत्व दिया जाता है जबकि मेहनती कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है.

Also Read: Bengal Chunav : क्रिसमस की छुट्टी के बहाने सीएम ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर निशाना, बोलीं – देश में चल रही नफरत की राजनीति

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >