बंगाल चुनाव 2021 : दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, एक अप्रैल को 4 जिले की 30 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग, नंदीग्राम में महासंग्राम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 live: नंदीग्राम में रोड शो के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से भारी मार्जिन से चुनाव हारेगी. वहीं ममता बनर्जी ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि इस बार दिल्ली वालों को बंगाल के लोग सबक सिखाकर मानेंगे. वहीं आज अमित शाह (Amit shah) के रोड शो के रास्ते से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का काफिला गुजरा, जहां बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कार के पास जाकर जय श्री राम के नारे लगाए. इधर, दक्षिण 24 परगना की एक रैली में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह लड़ाई बाहरियों को खदेड़ने की है. बताते चलें कि आज दूसरे चरण के लिए 30 सीटों पर चुनाव-प्रचार खत्म हो जाएगा. इन सीटों पर 1 अप्रैल को मतदान है. Bengal Assembly Election 2021 से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..

Live Updates
8:45 PM. 30 Mar 21 8:45 PM. 30 Mar

दूसरे चरण के चुनाव में किन सीटों पर वोटिंग?

  • पूर्व मेदिनीपुर: 9 सीट

तमलुक, पांशकुड़ा पूर्व, पांशकुड़ा पश्चिम, मोयना, नंदकुमार, महिषादल, हल्दिया, नंदीग्राम, चांदीपुर

  • पश्चिम मेदिनीपुर : 9 सीट

खड़गपुर सदर, नारायणगढ़, सबंग, पिंगला, देबरा, दासपुर, घाटाल, चंद्रकोणा, केशपुर

  • बांकुड़ा: 8 सीट

तालडांगरा, बांकुड़ा, बरजोरा, ओंदा, विष्णुपुर, कतुलपुर, इंडास, सोनामुखी

  • दक्षिण 24 परगना: 4 सीट

गोसाबा, पाथरप्रतिमा, काकद्वीप, सागर

8:42 PM. 30 Mar 21 8:42 PM. 30 Mar

दूसरे चरण के मतदान की जरूरी जानकारियां

  • मतदान की तारीख: एक अप्रैल

  • विधानसभा सीट: 30

  • दूसरे चरण में कुल मतदान केंद्र: 10,620

  • सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की कंपनियां: 697

  • मतदान का समय: सुबह 7 से शाम 6.30 बजे तक

  • उम्मीदवारों की संख्या : 171

  • मतदाताओं की संख्या : 75,94,549

8:42 PM. 30 Mar 21 8:42 PM. 30 Mar

बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मिथुन चक्रवर्ती, धर्मेंद्र प्रधान ने रोड शो से नंदीग्राम की जनता से समर्थन मांगा. दूसरी तरफ टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी नंदीग्राम में कई चुनावी रैलियां की.

7:43 PM. 30 Mar 21 7:43 PM. 30 Mar

राष्ट्रगान के लिए खड़ी हुईं ममता बनर्जी 

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ममता बनर्जी नंदीग्राम में राष्ट्रगान गाने के लिए खड़ी हुई. उनके पास खड़े नेताओं ने उन्हें खड़ा किया.

7:43 PM. 30 Mar 21 7:43 PM. 30 Mar

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के सामने लगे जय श्री राम के नारे

नंदीग्राम में बीजेपी समर्थकों ने सीएम ममता बनर्जी के सामने जय श्री राम का नारा लगाया. बता दे कि ममता बनर्जी मारपीट में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ता के घर गयी है. टीएमसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप बीजेपी पर लगा है.

7:43 PM. 30 Mar 21 7:43 PM. 30 Mar

नंदीग्राम में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घर पहुंची मुख्यमंत्री

दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घर पहुंची है. उन्होंने कहा कि यह बलरामपुर गांव नंदीग्राम है, भाजपा कार्यकर्ता यहां (टीएमसी कार्यकर्ता) की पिटाई कर रहे हैं, वे सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करूंगी कि उन्हें कानून और व्यवस्था उनके हाथों में दी जाए: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी नंदीग्राम में एक टीएमसी कार्यकर्ता के घर जा रही हैं

7:43 PM. 30 Mar 21 7:43 PM. 30 Mar

खड़गपुर में बोले रेल मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल

खड़गपुर में रेल मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय रेलवे राष्ट्र और लोगों की संपत्ति है. इसे कोई छू नहीं सकता, इसका कभी निजीकरण नहीं किया जाएगा. विपक्ष के प्रचार में मत फंसो. यह आपकी संपत्ति है, यह आपकी बनी रहेगी.

5:24 PM. 30 Mar 21 5:24 PM. 30 Mar

बीजेपी प्रत्याशी अशोक डिंडा की कार पर हमला

मोयना विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट अशोक डिंडा के कार पर पथराव की घटना सामने आई है. अशोक डिंडा प्रचार के बाद लौट रहे थे. इसी दौरान उनके कार पर हमला किया गया.

7:43 PM. 30 Mar 21 7:43 PM. 30 Mar

नंदीग्राम में मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो

नंदीग्राम में प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोड शो किया. उनके बाद एक्टर और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी रोड शो से शुभेंदु अधिकारी के लिए समर्थन मांगा.

5:24 PM. 30 Mar 21 5:24 PM. 30 Mar

पांसकुड़ा में अमित शाह का रोड शो

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नंदीग्राम के बाद पूर्वी मेदिनीपुर के पांसकुड़ा में रोड शो किया.

5:24 PM. 30 Mar 21 5:24 PM. 30 Mar

एगरा में बीजेपी समर्थक की पीट-पीटकर हत्या

एगरा में बीजेपी समर्थक की पीट-पीटकर हत्या करने की खबर सामने आई है. हत्या का आरोप टीएमसी पर लगा है. जबकि, टीएमसी का कहना है कि बीजेपी की गुटबाजी के कारण घटना हुई है.

5:24 PM. 30 Mar 21 5:24 PM. 30 Mar

टेंगुआ मोड़ में भिड़े बीजेपी-टीएमसी समर्थक

नंदीग्राम के टेंगुआ मोड़ में बीजेपी-टीएमसी समर्थकों में झड़प की खबरें सामने आ रही हैं. बताया जाता है कि ममता बनर्जी के रोड शो के बाद दोनो पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए.

3:55 PM. 30 Mar 21 3:55 PM. 30 Mar

चुनाव आयोग में शिकायत

तृणमूल कांग्रेस ने पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे को लेकर इलेक्शन कमीशन में शिकायत दर्ज कराई है. इलेक्शन कमीशन में टीएमसी ने कहा है कि बंगाल के एक सांसद को लेकर चुनाव के दिन पीएम मोदी ओराकंडी गए थे, जो आचार संहिता का उल्लंघन है.

3:55 PM. 30 Mar 21 3:55 PM. 30 Mar

अब नुसरत जहां ने शुभेंदु को मीर जाफर कहा

एक्टर और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी को मीर जाफर की संज्ञा दी है. नुसरत ने ट्वीट कर शुभेंदु पर निशाना भी साधा है.

3:55 PM. 30 Mar 21 3:55 PM. 30 Mar

अमित शाह का देबरा में रोड शो शुरू

अमित शाह का नंदीग्राम के बाद देबरा में रोड शो शुरू हो गया है. देबरा के बीजेपी कैंडिडेट भारती घोष के समर्थन में शाह रोड शो करेंगे.

3:55 PM. 30 Mar 21 3:55 PM. 30 Mar

अभिषेक बनर्जी का बयान

दक्षिण 24 परगना के गोसाबा में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह लड़ाई बंगाल में जीत और हार के लिए नहीं है. ना ही यह चुनाव सरकार बनाने की है. अभिषेक ने कहा कि यह लड़ाई बंगाल से बाहरियों को बाहर करने की है.

2:23 PM. 30 Mar 21 2:23 PM. 30 Mar

अमित शाह का दावा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा करते हुए कहा कि नंदीग्राम के लोगों में रोड शो के लिए अभूतपूर्व उत्साह है. नंदीग्राम में बड़े अंतर से जीतेंगे शुवेंदु अधिकारी. शाह ने आगे कहा कि नंदीग्राम की जनता इस बार वादों से मुकरने वालों को सबक सिखाएगी

2:23 PM. 30 Mar 21 2:23 PM. 30 Mar

अमित शाह ने कहा

अमित शाह ने रोड शो के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. अमित शाह ने कहा कि 2 मई के बाद दीदी का जाना तय है. अमित शाह ने कहा कि बंगाल के लोग घुसपैठ अब बर्दाश्त नहीं करेगी.

2:23 PM. 30 Mar 21 2:23 PM. 30 Mar

2 मई पीसी गोईंग

अमित शाह के रोड शो के बीच बीजेपी ने कहा है कि नंदीग्राम की भीड़ यह दर्शाती है कि 2 मई को पीसी का जाना तय है. बीजेपी ने यह बातें ट्वीट कर कही है.

2:23 PM. 30 Mar 21 2:23 PM. 30 Mar

मीनाक्षी मुखर्जी भी शुरू की पदयात्रा

वाममोर्चा के उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी ने भी नंदीग्राम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पदयात्रा निकाली है. मीनाक्षी के साथ इस दौरान वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बसु भी थे

2:23 PM. 30 Mar 21 2:23 PM. 30 Mar

ममता ने कहा..

रोड शो के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैं किसी अन्य सीट से भी चुनाव लड़ सकती थी, लेकिन यहां के मां ओर बहनों को सम्मान देने के लिए मैंने नंदीग्राम चुना. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम और सिंगूर से मैं चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन मैंने आंदोलन कए इतिहास को देखते हुए नंदीग्राम को चुना.

2:23 PM. 30 Mar 21 2:23 PM. 30 Mar

अमित शाह का रोड शो शुरू

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी नंदीग्राम में बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में रोड शो करने उतर गए हैं. अमित शाह के साथ इस दौरान ध्रमेंद्र प्रधान और शुभेंदु अधिकारी साथ थे.

2:23 PM. 30 Mar 21 2:23 PM. 30 Mar

ममता बनर्जी की पदयात्रा शुरू

नंदीग्राम में ममता बनर्जी की पदयात्रा शुरू हो गई है. ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर बैठकर भगबेदा में पदयात्रा कर रही हैं. ममता यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

2:23 PM. 30 Mar 21 2:23 PM. 30 Mar

जय श्री राम के नारे लगाए

नंदीग्राम में रोड शो के दौरान ममता बनर्जी के कार के सामने कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के नारे लगाए हैं. यह घटना क्षेत्र के रेपड़ा इलाके की बताी जा रही है.

2:23 PM. 30 Mar 21 2:23 PM. 30 Mar

नंदीग्राम का सियासी पारा चढ़ा

अब से कुछ देर बाद अमित शाह नंदीग्राम पहुंचेगे. अमित शाह के हाथ रोड शो में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और शुभेंदु अधिकारी होंगे. वहीं अमित शाह आज बंगाल में चार कार्यक्रम में भाग लेंगे.

2:23 PM. 30 Mar 21 2:23 PM. 30 Mar

खड़गपुर में मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो

खड़गपुर में बीजेपी कैंडिडेट और टॉलीवुड एक्टर हीरेन चटर्जी के समर्थन में आज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने रोड शो किया.

10:48 AM. 30 Mar 21 10:48 AM. 30 Mar

डेरेक ओ ब्रयान का तंज

नंदीग्राम में बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में अमित शाह के रोड शो से पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने तंज कसा है. ब्रायन ने कहा कि शुभेंदु के लिए अमित शाह और मोदी कैंपेन कर रहे हैं, जिनके पिताजी सांसद, भाई सांसद एवं एक और भाई कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हैं. ब्रायन ने कहा कि बीजेपी को परिवारवाद पर दूसरे दलों को ज्ञान नहीं देनी चाहिए.

10:48 AM. 30 Mar 21 10:48 AM. 30 Mar

मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती आज नंदीग्राम में रोड शो करेंगे. मिथुन चक्रवर्ती इसके अलावा तारकेश्वर में भी रोड शो करेंगे. मिथुन पहले चरण के चुनाव कै बाद लगातार सक्रिय हैं.

Bengal Chunav 2021: 85 वर्षीय महिला की मौत पर भड़कीं लाॅकेट चटर्जी, कहा – दो मई को महिलाएं देगी दीदी को जवाब

10:48 AM. 30 Mar 21 10:48 AM. 30 Mar

शुभेंदु के खिलाफ प्रदर्शन

नंदीग्राम विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सामना कर रहे भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के सामने बार-बार प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है. मंगलवार को भी यही नजारा देखने को मिला. नंदीग्राम-2 नंबर ब्लॉक के आसदतला में सभा के बाद दूसरी सभा में जाने के दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले के सामने प्रदर्शन किया. हाथों में डंडे व झाड़ू लेकर वह प्रदर्शन कर रहे थे. हालांकि सुरक्षाकर्मी जब अपनी गाड़ियों से निकलकर प्रदर्शनकारियों की तरफ बढ़े, तो वे भाग गये.

10:02 AM. 30 Mar 21 10:02 AM. 30 Mar

12 बजे अमित शाह का रोड शो

आज 12 बजे से अमित शाह का नंदीग्राम में रोड शो है. अमित शाह के साथ शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. शुभेंदु अधिकारी बीजेपी कैंडिडेट हैं.

9:53 AM. 30 Mar 21 9:53 AM. 30 Mar

नंदीग्राम में रोड शो से पहले ममता का शाह पर हमला

ममता बनर्जी ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने जीवन में कभी ट्वीट जानते नहीं थे. अभी नया- नया ट्वीट करना सीखे हैं तो बंगाल को लेकर ट्वीट कर रहे हैं. ममता बनर्जी ने कहा वो कुछ भी लिख देते हैं. वो फर्जी खबरों को ही ट्वीट करते हैं. उन्होंने कहा वृद्धा की मौत पर सब आरोप लगा रहे हैं. मेरे लिए किसी की भी मौत दुखदायी है. मगर मौत पर राजनीति शुरू हो गयी है.

9:18 AM. 30 Mar 21 9:18 AM. 30 Mar

ममता और शाह आमने-सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के दूसरे चरण के मतदान से पहले आज नंदीग्राम में ममता बनर्जी और अमित शाह आमने-सामने होंगे. अमित शाह जहां बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में एक रोड शो करेंगे, वहीं ममता बनर्जी अपनी सीट बचाने के लिए लगातार नंदीग्राम में जनसंपर्क कर रही हैं.

मुख्य बातें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 live: नंदीग्राम में रोड शो के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से भारी मार्जिन से चुनाव हारेगी. वहीं ममता बनर्जी ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि इस बार दिल्ली वालों को बंगाल के लोग सबक सिखाकर मानेंगे. वहीं आज अमित शाह (Amit shah) के रोड शो के रास्ते से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का काफिला गुजरा, जहां बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कार के पास जाकर जय श्री राम के नारे लगाए. इधर, दक्षिण 24 परगना की एक रैली में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह लड़ाई बाहरियों को खदेड़ने की है. बताते चलें कि आज दूसरे चरण के लिए 30 सीटों पर चुनाव-प्रचार खत्म हो जाएगा. इन सीटों पर 1 अप्रैल को मतदान है. Bengal Assembly Election 2021 से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >