बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का TMC पर हमला, कहा- माटी में मिल जाएगी मां माटी मानुष वाली सरकार

Bengal chunav 2021 BJP state president Dilip Ghosh attacked TMC: बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने औसग्राम में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से पिछले 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल का शासन रहा है इस शासन का अंत समय आ गया है.

पानागढ़ (मुकेश तिवारी) : बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने औसग्राम में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से पिछले 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल का शासन रहा है इस शासन का अंत समय आ गया है.

दिलीप घोष ने कहा कि अपने आपको मां माटी मानुष की सरकार कहने वाली तृणमूल सरकार 2 मई के बाद मिट्टी में मिल जाएगी. दिलीप घोष रविवार को पूर्वी बर्दवान जिले के औसग्राम में भाजपा प्रत्याशी कलिता मांझी के समर्थन में रोड शो कर रह थे.

दिलीप घोष ने कहा कि 2 मई के बाद पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की सरकार का गठन होगा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो शपथ लिया है वह पूरा होगा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से होकर ही पूर्व भारत में भाजपा का परचम लहराएगा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से बीजेपी प्रत्याशी को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सोनार बांग्ला का सरकार गठन होने के साथ ही पश्चिम बंगाल का विकास भी शुरू हो जाएगा. और प्रधानमंत्री के डबल इंजन की सरकार पश्चिम बंगाल में विकास करेंगी.

Also Read: TMC के “खेला होबे” पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का तंज, ‘जो खेलने आए थे वे हार चुके हैं’

इस दौरान दिलीप घोष ने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कट मनी खाने वाली सरकार को राज्य की जनता उखाड़ फेकेंगी.

https://www.youtube.com/watch?v=YeXvYuWOthc&t=101s

Posted By: Pawan Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >