WB Chunav 2021 : क्या मैं चोर और घोटालेबाज हूं? पीएम मोदी के हिसाब मांगने पर बिफरी ममता बनर्जी, PM Cares Fund के पैसो‍ं पर उठाया सवाल

mamata banerjee attack pm modi : दक्षिण 24 परगना के पाथोरप्रतिमा में एक रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के एक बयान पर हमला बोला है. ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार पैसा नहीं दे रही है और पीएम हिसाब मांग रहे हैं

Bengal Chunav 2021 : कांथी की रैली में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी की सरकार के हिसाब को लेकर सवाल उठाया था, जिसपर अब ममता बनर्जी ने पलटवार किया है. ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना की एक रैली में पीएम पर पलटवार करते हुए पूछा कि क्या मैं चोर हूं, क्या मैंने पैसे खाए हैं? ममता बनर्जी ने इस दौरान कहा कि बीजेपी के साथ बंगाल की जनता खेल कर देगी.

दक्षिण 24 परगना के पाथोरप्रतिमा में एक रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के एक बयान पर हमला बोला है. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि केंद्र सरकार पैसा नहीं दे रही है और पीएम हिसाब मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि अम्फान में हमारी सरकार लोगों के लिए खड़ी थी, लेकिन बीजेपी के नेता नजर नहीं आ रहे थे.

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि पीएम मोदी पहले बताएं कि पीएम केयर फंड का पैसा कहां है? ममता ने कहा कि क्या मैं चोर हूं, क्या मैंने पैसा खाया है? उन्होंने बीजेपी को हिसाब देने के लिए कही है. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी की सरकार भेल, गेल, रेल और एयरपोर्ट सब बेच दी है. बंगाल की जनता इस बार बीजेपी को सबक सीखा देगी.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : हेमंत सोरेन ने संभाली TMC की कमान, चुनाव प्रचार करते हुए कहा- ये मां, माटी व मानुष संग जल जंगल व जमीन की लड़ाई

सीएम ममता बनर्जी ने इस दौरान ओपिनियन पोल पर भी सवाल उठाया. ममता ने कहा कि न्यूज चैनल में चलाया रहा है कि बंगाल में बीजेपी को 175 सीट आ रही है, मैं कह रही हूं पहले 75 लाओ, फिर बात करना. बीजेपी को बंगाल में 75 सीट भी नहीं मिलेगी.

Posted By : Avinish kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >