UP Election 2022: सपा नेता कलीमुद्दीन का बीजेपी पर तंज, अखिलेश यादव को वोट देने की दिलाई शपथ

सपा कलीमुद्दीन ने कहा कि धर्म की आड़ में फायदा उठाकर आप लोगों को यह सियासी पार्टी बेवकूफ बनाती है. सपा मुखिया अखिलेश यादव धर्म-जाति की राजनीति नहीं करते हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव करीब आते ही नेताओं ने एक-दूसरे पर सियासी हमले शुरू कर दिए हैं. बरेली में सपा नेता कलीमुद्दीन ने संजय नगर में गुरुवार को आयोजित एक सभा में धर्म और जाति की राजनीति छोड़कर सपा को वोट देने की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि धर्म-जाति की सियासत सिर्फ कुछ मौकापरस्त पार्टियां सियासी फायदा लेने के लिए करती हैं.

सपा कलीमुद्दीन ने कहा कि धर्म की आड़ में फायदा उठाकर आप लोगों को यह सियासी पार्टी बेवकूफ बनाती है. सपा मुखिया अखिलेश यादव धर्म-जाति की राजनीति नहीं करते हैं. वो विकास करते हैं, यूपी का विकास अखिलेश यादव ने किया है. एक बार फिर 2022 में सपा की सरकार बनने की बात कही.

उन्होंने भाजपा पर पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इनकी सरकार में सबसे अधिक महिलाओं का उत्पीड़न हुआ है. भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने में पूरी तरह से असफल है. आने वाली सपा सरकार में महिलाओं को सम्मान के साथ ही उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाने की बात कही. कार्यक्रम में राहुल गंगवार, अवनीश यादव लालू, गुड़िया गंगवार, सुनीता गंगवार, दीपक राठौर समेत तमाम लोग मौजूद थे. लोगों ने हाथ उठाकर सपा के पक्ष में मतदान करने की शपथ भी दिलाई.

(रिपोर्ट:- मुहम्मद साजिद, बरेली)

Also Read: Bareilly News: बरेली में अवैध वसूली से भड़के व्यापार मंडल के अध्यक्ष, खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार के आगे लेटे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >