Bihar News: मोतिहारी में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर हमला, दो थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

मोतिहारी में छापेमारी करने गयी पुलिस की टीम के ऊपर हमला किया गया. ग्रामीणों के हमले से पुलिस किसी तरह जान बचा सकी लेकिन दो थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये.

बिहार के मोतिहारी में पुलिस को फिर एकबार निशाना बनाया गया है. छापेमारी करने गयी पुलिस की टीम पर हमला बोला गया. इस हमले में दो थानेदार समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इनमें कई पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों का इलाज अररेराज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया.

मारपीट के एक मामले में कार्रवाई के लिए गयी पुलिस

बताया जा रहा है कि मारपीट के एक मामले में कार्रवाई के लिए अरेराज ओपी पुलिस व मलाही थाने की पुलिस जनेरवा गांव में देर रात पहुंची. संयुक्त रूप से कार्रवाई करने गयी पुलिस गांव के सुरेश तिवारी के घर पर छपेमारी कर रही थी. अचानक ही गांव के कुछ लोग पहुंच गये और पुलिस की कार्रवाइ का विरोध करने लगे. विरोध कर रहे लोगों का आक्रोश बढ़ता गया और अचानक ईंट-पत्थरों से पुलिस की टीम पर हमला करने लगे.

जान बचाकर निकले पुलिसकर्मी, कई जख्मी

अचानक हुए हमले में बचने के लिए पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर मौके पर से निकल गये. इस हमले में मलाही थाना प्रभारी संजय पाठक , ओपी प्रभारी कंचन भाष्कर , महिला पुलिस कर्मी विनीता कुमारी सहित लगभग आधा दर्जन पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई भी की है. चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.

Also Read: भागलपुर सड़क हादसा: एक साथ चार सुहागिनों की टूटी चूड़ियां, दुल्हन के बदले पांच अर्थियां लेकर लौटा दूल्हा

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >