Athiya Shetty-KL Rahul की शादी पर बने मजेदार मीम्स, विराट कोहली-रोहित शर्मा का डांस देख नहीं रुकेगी हंसी

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. दोनों जल्द ही जीवनभर के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. फैंस कपल को शादी के लिबाज में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब सोशल मीडिया पर इंडियन क्रिकेटर्स के कुछ मीम्स वायरल हो रहे हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. दोनों की शादी हिंदू-रीति रिवाज के साथ हो रही है. पापा सुनील शेट्टी बेटी का कन्यादान करेंगे. जिसके बाद उनकी लाडली अपने पति के साथ विदा हो जाएगी. कपल खंडाला फार्महाउस में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक स्टार-स्टडेड इवेंट होगा, जिसमें 3000 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे. शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है. मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा.

कपल का रिसेप्शन होगा ग्रैंड

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिसेप्शन भी काफी ग्रैंड होगा. आज शादी के बंधन में बंधने के बाद, यह जोड़ा मुंबई में शादी ने ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे. इस पार्टी में सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं, बल्कि राजनेताओं और कुछ टॉप बिजनेसमैन को भी इनवाइट किया गया है. अथिया और केएल राहुल की वेडिंग ड्रेस की बात की जाए, तो दोनों व्हाइट और गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आएंगे. स्टार सब्यासाची के वेडिंग आउटफिट में दुल्हन-दूल्हा बनकर अपनी जिंदगी की शुरुआत करेंगे.


क्रिकेटर्स के मीम्स

केएल राहुल की शादी में ईशान शर्मा जैसे कई क्रिकेटर्स पहुंचे हैं. हालांकि विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा नहीं पहुंच पाए हैं, लेकिन फैंस उन्हें काफी याद कर रहे हैं. यूजर्स ने एक वीडियो बनाया है, जिसमें सभी टीम मेंबर्स डांस करते दिखाई दिए. वहीं ऋषभ पंत पट्टी बंधवाकर नाच रहे हैं. इन वीडियो को देखकर किसी की हंसी नहीं रुक रही है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”विराट भाई और हार्दिक पांड्या का डांस कमाल का है…चहल वेन्यू में पहुंचकर खान खा रहे हैं”.


हनीमून पर नहीं जाएंगे कपल

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी का फैंस को इंतजार नहीं हो पा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रैंड रिसेप्शन के बाद कपल सीधे अपने-अपने काम में बिजी हो जाएंगे. दोनों हनीमून पर नहीं जाएंगे. जहां राहुल के अगले टूर्नामेंट में टीम इंडिया में शामिल होने की उम्मीद है, वहीं अथिया कथित तौर पर अपना नवीनतम वेंचर लॉन्च करने के लिए तैयार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >