Asian Games 2023: भारत ने 41 साल बाद घुड़सवारी में जीता गोल्ड मेडल, ड्रेसेज टीम ने रचा इतिहास

भारत के ड्रेसेज टीम ने घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीता, दिल्ली में 1982 में हुए खेलों के बाद घुड़सवारी में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक बन गया. हांग्जो में भारत ने चीन और हांगकांग चीन को हराकर घुड़सवारी में जीत हासिल की.

Asian Games 2023: भारत ने 1982 के बाद पहली बार एशियाई खेलों में घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीता. टीम ड्रेसेज स्पर्धा में भारतीय टीम 209.205 के कुल स्कोर के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि चीन 204.882 के साथ रजत और हांगकांग चीन 204.852 के साथ तीसरे स्थान पर रहा.भारतीय टीम के तरफ से सुदीप्ति हजेला, हृदय विपुल छेड़ा, अनुष गारवाला और दिव्यकृति सिंह ने घुड़सवारी के ड्रेसेज इवेंट में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vaibhaw vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >