'बायकॉट मेड इन चाइना' मिशन से जुड़े अरशद वारसी और मिलिंद ने भी Tiktok को छोड़ा

Boycott Chinese Products- सोशल मीडिया पर #BoycottChineseProducts ट्रेंड कर रहा है. अब इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार्स भी जुड़ गए है. बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने एलान किया है कि वो चाइनीज यानी चीन में बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करने जा रहे हैं. इसके अलावा एक्टर मिलिंद सोमन ने भी सोशल मीडिया पर एलान किया है कि वो अब टिक टॉक का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

अभी सोशल मीडिया पर #BoycottChineseProducts ट्रेंड कर रहा है. अब इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार्स भी जुड़ गए है. बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने एलान किया है कि वो चाइनीज यानी चीन में बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करने जा रहे हैं. इसके अलावा एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने भी सोशल मीडिया पर एलान किया है कि वो अब टिक टॉक का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

Also Read: फिर सोशल मीडिया पर लौटीं जायरा वसीम, ट्रोल होने पर किया था अकाउंट डिलीट

अरशद वारसी ने ट्वीट कर लिखा, जो भी चीज चाइनीज है, मैं उसका इस्तेमाल धीरे-धीरे बंद करने जा रहा हूं. अब क्योंकि हमारी जिंदगी में कई ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो चाइनीज हैं, तो इसमें थोड़ा वक्त लगेगा. हालांकि मैं जानता हूं कि एक दिन मैं चाइनीज फ्री जरूर हो जाऊंगा. आपको भी ऐसा ट्राई करना चाहिए.

इससे पहले अभिनेता मिलिंद सोमन ने भी चीनी सामान का बहिष्कार किया था और कहा था कि वह टिक टॉक का इस्तेमाल नहीं करेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘अब मैं टिक टॉक पर नहीं हूं.’

बता दें चाइनीज प्रोडक्ट्स के बहिष्कार की बात तब शुरू हुई जब बीते दिनों मैगसेसे अवार्ड विजेता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया के जरिए भारत के लोगों से चीन के बने सामान का बहिष्कार करने की अपील की.

सोनम ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था. सोनम वांगचुक जो एक इंजीनियर हैं और उन्होंने वीडियो में कहा था कि हमें चीन से सामान खरीदना छोड़ना होगा. आर्थिक तौर पर कमजोर होने के बाद वह खुद बातचीत के लिए सामने आएगा.

सोनम वांगचुक ने वीडियो में आगे कहा, ‘जरा सोचिए हम आप भारतीय उद्योग को मार कर चीन से मूर्तियों से कपड़ों तक हर साल पांच लाख करोड़ के सामान खरीदते हैं और फिर हमसे कमाए रुपयों से आगे जाकर हमारी सीमा पर हथियार और बंदूक बनकर हमारे सैनिकों के मौत का कारण बन सकते हैं, तो इसलिए अगर हमारे देश के 130 करोड़ लोग और तीन करोड़ भारतीय जो बाहर के देशों में हैं, सब मिलकर भारत में और बल्कि दुनिया भर में एक बायकाट मेड इन चाइना मूवमेंट या अभियान शुरू करते हैं तो आज दुनिया भर में चीन के प्रति रोष है. हो सकता है कि सारी दुनिया साथ आए और इतने बड़े स्तर पर चीनी व्यापार का बहिष्कार हो.’

ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर #BoycottChineseProducts ट्रेंड करने लगा. इस हैशटैग के जरिए कई लोगों ने चाइनीज प्रोडक्ट्स को यूज करने से मना किया.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >