iPhone की बैटरी मानेसर में बनेगी, Apple करेगा सात करोड़ का निवेश

Apple iPhone Battery – इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशन मीडिया मंच एक्स पर लिखा है, ऐपल को बैटरी आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी टीडीके हरियाणा के मानेसर में 180 एकड़ क्षेत्रफल में कारखाना स्थापित कर रही है.

Apple iPhone Battery Made In India : पॉपुलर मोबाइल फोन कंपनी ऐपल अब हरियाणा में बैटरियों का निर्माण करेगी. इसके लिए ऐपल कंपनी ने गुरुग्राम के मानेसर को चुना है. हरियाणा सरकार की तरफ से सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं. केंद्र सरकार की तरफ से दी जाने वाली मंजूरी भी अंतिम चरण में है. इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसकी जानकारी दी है. ऐपल के आईफोन के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी टीडीके हरियाणा में इसकी लिथियम-आयन बैटरी बनाने का कारखाना लगाएगी.

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि ऐपल के आईफोन के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी टीडीके हरियाणा में इसकी लिथियम-आयन बैटरी बनाने का कारखाना लगाएगी. एक सूत्र ने बताया कि जापान की कंपनी चरणबद्ध तरीके से 6,000-7,000 करोड़ रुपये के निवेश से यह कारखाना स्थापित करेगी. इसमें लिथियम-आयन की बैटरी बनेगी और पूर्ण क्षमता से संचालित होने पर इससे 7,000-8,000 लोगों को रोजगार मिलेगा.

Also Read: iPhone के इस फीचर के साथ लॉन्च हुआ यह बजट स्मार्टफोन, कीमत 7 हजार रुपये से भी कम

चंद्रशेखर ने सोशन मीडिया मंच एक्स पर लिखा है, ऐपल को बैटरी आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी टीडीके हरियाणा के मानेसर में 180 एकड़ क्षेत्रफल में कारखाना स्थापित कर रही है. यहां भारत में बनने वाले आईफोन में लगने वालीं बैटरियां बनाई जाएंगी. हजारों नयी नौकरियां पैदा होंगी और घरेलू मूल्यवर्धन में वृद्धि होगी. लिथियम-आयन बैटरी के स्थानीय उत्पादन से ऐपल के उत्पादों में स्थानीय मूल्यवर्धन बढ़ेगा. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि टीडीके उत्पादन शुरू करने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी का इंतजार कर रहा है. इस संबंधी में टीडीके से जानकारी मांगी गई लेकिन फिलहाल वहां से कोई जवाब नहीं मिला है. कंपनी ने अपने ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 2005 में लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाली चीन की एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड (एटीएल) का अधिग्रहण किया था.

Also Read: iPhone यूजर्स को पैसे क्यों बांट रही है Apple ? जानें क्या है माजरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >