जब सतीश कौशिक ने कहा था- ‘मैं अभी मरने वाला नहीं…’, एक्टर संग आखिरी बातचीत यादकर अनुपम खेर के छलके आंसू

अनुपम खेर और सतीश कौशिक काफी गहरे दोस्त थे. सतीश के जाने का गम एक्टर को काफी सताता है. उनके जन्मदिन पर अनुपम ने एक म्यूजिकल नाइट रखा था. इसमें सतीश को यादकर वो रो पड़े.

फिल्म निर्देशक और एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब हमारे बीच नहीं है. एक्टर का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था. 13 अप्रैल को उनके बर्थ एनिवर्सरी पर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने एक इवेंट रखा. इसमें अनिल कपूर, शबाना आजमी, जावेद अख्तर ने सतीश से जुड़े किस्से शेयर किए. अनुपम ने इस दौरान एक्टर संग अपनी आखिरी बातचीत के बारे में बताया.

अनुपम खेर हुए इमोशनल

अनुपम खेर और सतीश कौशिक काफी गहरे दोस्त थे. सतीश के जाने का गम एक्टर को काफी सताता है. उनके जन्मदिन पर अनुपम ने एक म्यूजिकल नाइट रखा था. इसमें सतीश को यादकर वो रो पड़े. अनुपम ने मौत से कुछ घंटे पहले सतीश के साथ अपनी आखिरी बातचीत को सबके साथ शेयर की. उन्होंने कहा, सतीश ने उन्हें फोन किया था. अनुपम ने बताया, मैंने उससे पूछा, तू बहुत थका हुआ साउंड कर रहा है. क्यों ऐसा कर रहा है.

सतीश कौशिक बोले थे- मैं अभी मरने वाला नहीं हूं…

अनुपम खेर ने आगे कहा कि उन्होंने सतीश कौशिक को अस्पताल जाने के लिए कहा. अनुपम बोले, ऐसा कर हॉस्पिटल में चला जा, चेक-इन कर, एडमिट मत होना, बस चेक इन कर. तो इसपर सतीश कौशिक ने कहा, डॉट वरी, मैं अभी मरने वाला नहीं हूं. और इसके तीन घंटे बाद वह हमें छोड़कर चले गए. बता दें कि एक्टर का 9 मार्च को निधन हो गया था.

Also Read: Satish Kaushik: जब सतीश कौशिक इस वजह से करना चाहते थे सुसाइड, शबाना आजमी ने उनकी मौत के बाद अब किया खुलासा
सतीश कौशिक का बर्थडे

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर कर लिखा था, मेरे प्यारे दोस्त सतीश कौशिक! जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आज बैसाखी वाले दिन तुम 67 वर्ष के हो जाते. मगर तुम्हारे जीवन के 48 वर्षों तक मुझे तुम्हारा जन्मदिन मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इसलिए मैंने फ़ैसला किया है कि आज शाम को हम तुम्हारा जन्मदिन शानदार तरीक़े से मनाने की कोशिश करेंगे! शशि और वंशिका के साथ वाली सीट ख़ाली होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >