Animal मूवी एक्टर रनबीर सिंह के गाने पर DoT ने X हैंडल पर शेयर किया Meme, बताया क्या है New Rule

DoT New Rule - डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने गाने के ऊपर मीम बनाया है और उसे अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है. इसके साथ आनेवाले एक जनवरी से प्रभाव में आनेवाले उस नियम के बारे में इशारा किया गया है, जिसके तहत ग्राहकों को सिम लेने के लिए सिर्फ onetime KYC की जरूरत पड़ेगी.

Animal Movie Actor Ranbir Kapoor Video Song Channa Mereya on DoT India X Handle : टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने अपने एक्स हैंडल पर एनिमल मूवी फेम बॉलीवुड एक्टर रनबीर कपूर के एक गाने का वीडियो शेयर किया है. यह गाना साल 2016 में आयी उनकी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का पॉपुलर सॉन्ग ‘चन्ना मेरेया’ है. रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पर फिल्माये गए इस गाने के बोल हैं – अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना…

नये नियम की ओर इशारा

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने इस गाने के ऊपर मीम बनाया है और उसे अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है. इसके साथ आनेवाले एक जनवरी से प्रभाव में आनेवाले उस नियम के बारे में इशारा गया है, जिसके तहत ग्राहकों को सिम लेने के लिए सिर्फ onetime KYC की जरूरत पड़ेगी. इसका मतलब यह कि आपको बार बार हर सिम के लिए अलग अलग डॉक्यूमेंट और ID proof देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. 1 जनवरी 2024 से आपको सिर्फ Onetime KYC की जरूरत होगी.

Also Read: 55 लाख मोबाइल फोन कनेक्शन ब्लॉक, आप न करें ऐसी गलितयां

सिम कार्ड पर क्या है नया नियम

भारत सरकार ने हाल ही में सिम कार्ड खरीदने और बेचने पर कुछ नये नियमों को लागू किया है. नये सिम कार्ड नियमों के अनुसार टेलीकम्युनिकेशन कंपनी ने SIM card खरीदने की प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है और एक नया निर्देश जारी किया है. अंगरेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, DoT 1 जनवरी से नये नियम को सुचारू रूप से लागू कर देगी, जिसमें बताया जा रहा है कि ग्राहकों को बहुत से फायदे मिलने वाले हैं.

आसानी से मिलेगा सिम कार्ड

नये नियमों के मुताबिक, नया सिम लेने के लिए ग्राहकों को पेपर बेस्ड केवाईसी की जगह सिर्फ eKYC की जरूरत पड़ेगी. इसका मतलब यह कि आपको बार बार हर सिम के लिए अलग अलग डॉक्यूमेंट और ID proof देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. 1 जनवरी 2024 से आपको सिर्फ Onetime KYC की जरूरत होगी. इस नये नियम से होनेवाले फायदों की बात करें, तो इससे SIM कार्ड जल्दी एक्टिवेट हो जाएगा. वहीं, सिम कार्ड से होनेवाले फ्रॉड काफी हद तक कम हो जाएंगे. इसके साथ ही, अब SIM कार्ड इश्यू होने में धोखाधड़ी के मामले भी घट जाएंगे.

Also Read: 1 जनवरी 2024 से SIM कार्ड खरीदने के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, आपके लिए जानना है जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >