Aligarh News: एएमयू के छात्र अमित ने किया भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा टॉप, ऐसे पाई सफलता

अमित के मुताबिक सांख्यिकी के दो वर्णनात्मक और दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों और सामान्य अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन के पेपर की तैयारी के लिए समय का बंटवारा किया. मुख्य अवधारणाओं को समझने के लिए पर्याप्त रूप से तैयारी की.

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्टैटिस्टिक्स एंड ऑपरेशन रिसर्च विभाग के शोध छात्र अमित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा में टॉप किया है. वो रिजर्व बैंक में ग्रेड बी-डीएसआईएम पद के लिए दूसरे रैंक के साथ चयनित हुए हैं. अमित ने बताया कि जब कोरोना के सेकेंड फेज ने जीवन में ठहराव ला दिया था. इसी दौरान उन्होंने परीक्षा की तैयारियां की.

अमित के मुताबिक सांख्यिकी के दो वर्णनात्मक और दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों और सामान्य अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन के पेपर की तैयारी के लिए समय का बंटवारा किया. मुख्य अवधारणाओं को समझने के लिए पर्याप्त रूप से तैयारी की. नोट्स में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मेहनत की. इस दौरान कई सैंपल पेपर भी हल किए.

आईएसएस टॉपर ने बताया कि यूपीएससी के किसी भी उम्मीदवार के लिए सबसे बड़ी चुनौती लक्ष्य हासिल होने तक तैयारी बनाये रखना है. एक सफल यात्रा की कुंजी के लिए आवश्यक है आप अविश्वसनीय बाधाओं के बावजूद प्रयास जारी रखें. अमित कुमार ने कड़ी मेहनत करने और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का फैसला किया. कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वांछित परिणाम आ गए.

अमित को सफलता पर बधाई देते हुए स्टैटिस्टिक्स एंड आपरेशन रिसर्च विभाग के अध्यक्ष प्रो. अकील अहमद ने कहा कि अमित ने ऐसे समय में आईएसएस परीक्षा में सर्वोच्च रैंक प्राप्त किया है. जब देश भर में शैक्षणिक गतिविधियां कोविड महामारी के कारण थमी थी. अमित एएमयू के छात्रों और विश्वविद्यालय के लिए प्रेरणा हैं.

(रिपोर्ट:- चमन शर्मा, अलीगढ़)

Also Read: Aligarh News: जनवरी में अलीगढ़ को मिलेगी एयरपोर्ट की सौगात, 95 प्रतिशत से अधिक काम पूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >