Amrapali Dubey Crush: निरहुआ नहीं बल्कि इस शख्स के प्यार में थी आम्रपाली दुबे, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

1 / 1
Amrapali Dubey Crush: निरहुआ नहीं बल्कि इस शख्स के प्यार में थी आम्रपाली दुबे, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
फुल स्क्रीन में देखें

Amrapali Dubey Crush: निरहुआ नहीं बल्कि इस शख्स के प्यार में थी आम्रपाली दुबे, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

आम्रपाली दुबे की ग्लैमरस अदाओं की दुनिया दीवानी है. एक्ट्रेस का नाम अक्सर भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ जुड़ता है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस का क्रश कौन है, अगर नहीं तो आइये जानते हैं.

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं. अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ वो अक्सर एक और चीज के लिए सुर्खियों में रहती हैं, जो कि है उनकी और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी है.

फैंस का मानना है कि ये स्टार्स रियल लाइफ में डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों ने हमेशा एक दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त ही बताया है. एक इंटरव्यू में आम्रपाली ने बड़ा खुलासा किया. जिसमें एक्ट्रेस ने अपने क्रश का खुलासा किया.

आम्रपाली दुबे ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल्स से की थी, जिसके बाद वह अपनी दादी की इच्छा पूरी करने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में साल 2014 में आई. जहां उन्होंने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से डेब्यू किया.

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है. इन दोनों को अक्सर कई मौकों पर एक साथ भी स्पॉट किया जाता है.

निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अफेयर के चर्चे तब ज्यादा तेज हो गए थे जब आम्रपाली ने निरहुआ को लेकर अपनी फीलिंग्स जाहिर की थी. आम्रपाली अक्सर मीडिया के सामने निरहुआ की जमकर तारीफे करती नजर आती हैं.

आम्रपाली और निरहुआ ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं और इनकी जोड़ी को लेकर हमेशा से ये चर्चा रही है कि शायद इन दोनों के बीच कोई रिश्ता है.

आम्रपाली दूबे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ”दिनेश जैसा नेक दिल इंसान का पति रूप में मिलना सौभाग्य की बात है. जो पूरी यूनिट से ये इतना प्यार करते हैं तो अपनी पत्नी और परिवार से कितना करते होंगे, इस बात का अंदाजा हर कोई खुद ही लगा सकता है.”

निरहुआ रियल लाइफ में फिल्मों में आने से पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. निरहुआ अक्सर आम्रपाली के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती का रिश्ता बताते हैं.

Also Read: Amrapali Dubey Net Worth: भोजपुरी की सबसे महंगी अभिनेत्री हैं आम्रपाली, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे ने एक इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया कि उनका क्रश दिनेश लाल यादव नहीं बल्कि कोई और है. उन्होनें ये भी कहा कि वो दोनों अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते हैं.

आम्रपाली ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि बचपन में वो जब स्कूल जाती थी तो उन्हें अपने क्लासमेट पर क्रश था, लेकिन वो दोनों आज तक कभी भी एक रिलेशनशिप में नहीं थे. हालांकि वो दोनों आज भी एक दूसरे के टच में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >