Amitabh Bachchan: कभी मरीन ड्राइव की बेंच पर रात गुजारते थे अमिताभ बच्चन, फिर इस तरह बने शहंशाह

किस्मत बनती नहीं है, बनाई जाती है. जी हां ऐसा ही कुछ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने करके दिखाया. उन्होंने कड़ी मेहनत से एक्टिंग में महारत हासिल है. बिग बी को एक्टिंग में आने के लिए पत्थरीले रास्तों से होकर गुजरना पड़ा था. आइये जानते है कि कैसे बिग बी आम आदमी से आज एक स्टार बन गए.

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आज हिंदी सिनेमा के महानायक है. उनकी फिल्में रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि बिग बी को तुरंत ही कामयाबी नहीं मिली. उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी या यूं कहे एक्टर ने अपना भाग्य खुद ही लिखा. उन्होंने कई बार फेल होने के बाद आखिरकार सुनहरा भविष्य का स्वाद चखा. बिग बी ने अपने शानदार करियर में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म और पद्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं.

बेंच पर सोये थे अमिताभ बच्चन

आज भले ही अमिताभ बच्चन को हर जगह चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता हो, लेकिन एक वक्त था, जब वह हर जगह-जगह दर-दर ठोकर खाते थे. एक वक्त तो ऐसा आ गया कि उन्हें मरीन ड्राइव की बेंच पर कई रातें गुजारनी पड़ी. हालांकि बिग बी ने अपने भाग्य से खूब लड़ा और आज बड़े-बड़े स्टार्स भी उनको अपना आइडल मानते है.

रेडियो में किया गया था उनकी आवाज को रिजेक्ट

अमिताभ बच्चन, जो बॉलीवुड में अपनी सफलता का प्रयास करने से पहले एक रेडियो प्रस्तोता के रूप में उभरना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में ऑडिशन भी दिया था. हालांकि उनकी भारी आवाज के चलते उन्हें उस समय रिजेक्ट कर दिया गया था. उन्होंने कई बार स्टूडियो में जाकर बॉम्बे में भी प्रयास किया, हालांकि कामयाबी हाथ नहीं लगी. उनकी पहली सैलरी 500 रुपए थी. जिसमें से कट-पिट कर उन्हें महज 460 रुपए ही मिला करता था.

एक मूवी के लिए इतनी रकम लेते है अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन आज एक मूवी में काम करने के लिए मोटी फीस वसूलते हैं. हिंदी सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े स्टार में से एक अमिताभ बच्चन हैं. Bollymoviereviewz की एक रिपोर्ट की मानें तो बिग बी एक फिल्म के लिए 12 करोड़ लेते है. अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 14 को होस्ट करने के लिए तगड़ी फीस ले रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी प्रति एपिसोड 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे है. लेकिन इसपर आधिकारिक तरीके से कुछ कहा नहीं गया है.

Also Read: स्ट्रगल के दिनों में 8 लड़कों के साथ एक छोटे से कमरे में रहते थे अमिताभ बच्चन, कमाते थे महज इतने रुपये
इस फिल्मों में बिग बी ने किया था काम

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी'(1969) से की थी. हालांकि ये फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई थी. 1979 में, बिग बी ने सुहाग में अभिनय किया, ये फिल्म उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी. उसी साल, उन्होंने मिस्टर नटवरलाल, काला पत्थर, द ग्रेट गैम्बलर और मंजिल जैसी फिल्मों में भी बिग बी ने कमाल का काम किया. अमिताभ को पहली बार फिल्म मिस्टर नटवरलाल के एक गाने में अपनी गायन आवाज का इस्तेमाल करना था, जिसमें उन्होंने रेखा के साथ अभिनय किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >