अभिनेत्री सुलोचना के निधन पर छलका अमिताभ बच्चन का दुख, बोले- हमने महान सितारा खो दिया…

अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री सुलोचना को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘हमने सिनेमा जगत का एक और महान सितारा खो दिया…..मेरे साथ कई फिल्मों में एक उदार, विनम्र, परवाह करने वाली मां की भूमिका निभाने वाली सुलोचना जी…. वह कुछ समय से बीमार थीं.”

Sulochana Latkar Passes Away: हिंदी और मराठी सिनेमा की अभिनेत्री सुलोचना लाटकर अब हमारे बीच नहीं रही. सुलोचना का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनकी उम्र 94 साल थीं. सुलोचना काफी लंबे समय से बीमार थी और रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन पर सेलेब्स दुख व्यक्त कर रहे हैं. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा ने ‘‘एक और बड़ा’’ सितारा खो दिया.

अमिताभ बच्चन ने सुलोचना के निधन पर जताया दुख

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘हमने सिनेमा जगत का एक और महान सितारा खो दिया…..मेरे साथ कई फिल्मों में एक उदार, विनम्र, परवाह करने वाली मां की भूमिका निभाने वाली सुलोचना जी…. वह कुछ समय से बीमार थीं.’’ बिग बी ने आगे कहा, ‘‘मैं उनके परिवार से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करता रहता था.. दुखद समाचार मिला. दुख की इस घड़ी में हम केवल प्रार्थना कर सकते हैं…. मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं लिख पाऊंगा.’’

अमिताभ बच्चन के साथ सुलोचना ने इन फिल्मों में किया था काम

अमिताभ बच्चन ने सुलोचना के साथ ‘रेशमा और शेरा’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘दोस्ताना’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया. इसके अलावा एक्ट्रेस ने सुनील दत्त, देव आनंद, राजेश खन्ना, दिलीप कुमार सहित 1960, 1970 और 1980 के दशक के प्रमुख सितारों के लिए बड़े पर्दे पर मां की भूमिका निभाई. उन्होंने ‘हीरा’, ‘जानी दुश्मन’, ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘कटी पतंग’, ‘मेरे जीवन साथी’, ‘प्रेम नगर’ जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया.

Also Read: Entertainment News Live: अभिनेत्री सुलोचना का आज होगा अंतिम संस्कार, PM मोदी ने उनके निधन पर कही ये बात

आज होगा सुलोचना का अंतिम संस्कार

सुलोचना को 1999 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उनके परिवार में उनकी बेटी कंचन घनेकर हैं. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को किया जाएगा. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >