Blue Tick को लेकर अमिताभ बच्चन ने एलोन मस्क से भोजपुरी में की ये गुजारिश, कहा- ट्विटर भैया, हाथ जोड़ अब क्या..

अमिताभ बच्चन ने भोजपुरी स्टाइल में एलोन मस्क से ब्लू टिक को लेकर एक रिक्वेस्ट की. उन्होंने लिखा, - ए ट्विटर भैया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसे भी भर दिए हैं हम ... तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस ले लें भैया , ताकि लोग जान जाने की हम ही हैं - अमिताभ बच्चन.

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय हस्तियों में से एक हैं. बिग बी को अपनी राय साझा करना, अपने फैंस के साथ बातचीत करना और समय-समय पर ट्विटर पर अपडेट पोस्ट करना काफी पसंद है. बीते दिनों, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, सलमान खान सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अचानक ट्विटर पर ब्लू टिक मार्क खो दिया, क्योंकि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने सभी खातों से लीगेसी वेरीफाइड ब्लू टिक हटा दिए. अब अमिताभ बच्चन ने इस पर रिएक्शन देते हुए एक मजेदार ट्वीट शेयर किया है.

ट्विटर पर ब्लू टिक हटने के बाद अमिताभ बच्चन ने दी प्रतिक्रिया

नए टर्म्स के अनुसार, केवल ट्विटर ब्लू के लिए भुगतान करने वाले ही अपने नाम के आगे नीले रंग का चेकमार्क लगा सकेंगे. ट्विटर पर ब्लू टिक खोने वाले कई सेलेब्स में शामिल अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया. अपने ट्वीट में बिग बी ने ट्विटर को संबोधित करते हुए हिंदी में लिखा कि उन्होंने ट्विटर ब्लू के लिए पहले ही भुगतान कर दिया है और ट्विटर से अपने नाम के ब्लू टिक वापस लगाने का अनुरोध किया है, ताकि लोगों को पता चले कि यह उनका ऑफिशियल अकाउंट है.


एलोन मस्क से बिग बी ने भोजपुरी में की ये गुजारिश

बिग बी ने लिखा, “टी 4623 – ए ट्विटर भैया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसे भी भर दिए हैं हम … तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस ले लें भैया , ताकि लोग जान जाने की हम ही हैं – अमिताभ बच्चन .. हाथ तो जोड़ के लिए रहे हम… अब का, गोड़वा जोड़ लगे??” इस पोस्ट पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”मुस्कावा सबके साथ चिड़िया उड़ खेल रहा है…. हम एक पैसा नहीं देंगे”. दूसरे यूजर ने लिखा, ”ऐसा है…. अब आपको भी लाइन में लगना पड़ेगा और इंतजार करना पड़ेगा. पहले आप जहां खड़े होते थे, लाइन वही से शुरू होती थी”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बच्चन साहेब उ अंग्रेज हौ केहू क नाही सूनत हौ, दुइ-तीन दिन त इंतेज़ार करईबै करी”.

https://twitter.com/priteshr6/status/1649321547713355777
Also Read: एक-एक कर सभी हमें छोड़कर चले गए… पामेला चोपड़ा को यादकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >