Ameesha Patel: इन स्टार्स के साथ इश्क लड़ा चुकी हैं गदर 2 एक्ट्रेस, एक संग तो बर्बाद होते-होते बचा था करियर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज 47वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस जल्द ही सनी देओल संग गदर 2 में नजर आने वाली है. आज हम एक्ट्रेस की डेटिंग लिस्ट के बारे में बताएंगे.

बॉलीवुड की ग्लैमरस हिरोइनों में से एक अमीषा पटेल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं. उन्होंने साल 2000 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में शुरुआत की. एक्ट्रेस को गदर: एक प्रेम कथा, हमराज, भूल भुलैया जैसी कई बॉलीवुड हिट फिल्मों में देखा गया. उन्होंने 18 साल के करियर में 40 से ज्यादा फिल्में की हैं. अब जल्द ही एक्ट्रेस सनी देओल के साथ गदर 2 में नजर आएंगी. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अमीषा पटेल की अफेयर लिस्ट

अमीषा पटेल ने कई सुपरहिट फिल्मों से स्टारडम तो पा लिया, लेकिन उन्हें एक हमसफर नहीं मिल सकता. एक्ट्रेस ने अब तक शादी नहीं की है. हालांकि उनके लिंकअप के चर्चे खूब रहे हैं. साल 2000 में अपनी बॉलीवुड शुरुआत से पहले, अमीषा पटेल बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक, विक्रम भट्ट से उनकी फिल्म आप मुझे अच्छे लगने लगे के लिए मिलीं. उस दौरान एक्ट्रेस को प्यार हो गया. फिल्म के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे. हालांकि विक्रम उस वक्त शादीशुदा थे और अमीषा से उम्र में बड़े थे. कहा जाता है कि एक्ट्रेस के इस अफेयर ने काफी सुर्खियां बटौरी थी. उनकी करियर तक दांव पर लग गया था. हद तो तब हो गई जब अमीषा के परिवार वाले नहीं विक्रम संग उनके रिश्ते को लेकर नहीं मानें तो उन्होंने अपने मां-बाप पर ही केस कर दिया था. हालांकि साल 2008 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था.

कानव पुरी के साथ भी चर्चा में रहा था रिश्ता

मार्च 2008 में, अमीषा पटेल को विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में लंदन स्थित व्यवसायी कानव पुरी के साथ देखा गया था. 3 महीने बाद, जून 2008 में, अमीषा ने एक मीडिया पोर्टल से कन्फर्म किया कि वह कानव को डेट कर रही है, लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और 2010 में, अमीषा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इसकी पुष्टि की कि वह और कानव अलग हो गए हैं. ब्रेकअप का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया.

Also Read: Ameesha Patel: गदर फिल्म के बाद और भी ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं अमीषा पटेल, हर लुक में ढाती है कहर, PHOTOS
रणबीर कपूर संग जुड़ा था नाम

7 साल से अधिक समय तक सिंगल रहने के बाद, अमीषा पटेल और रणबीर कपूर के बीच लिंकअप की अफवाहें जोरों पर थीं. वास्तव में, रणधीर कपूर के जन्मदिन की पार्टी में, सभी परिवार के लोग थे और अमीषा अकेली बाहर वाली थीं. एक अन्य पार्टी में, भी दोनों को एक साथ बात करते हुए स्पॉट किया गया था. हालांकि, स्टार्स के रिलेशनशिप के बारे में कभी कुछ ऑफिशियल नहीं हो पाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >