Almora Bus Accident : 43 सीट वाली बस में 60 लोग थे सवार, बस खाई में गिरी, 36 की मौत

Almora Accident: उत्तराखंड में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ. अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी जिसमें 36 यात्रियों की मौत हो गई.

Almora Bus Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक प्राइवेट बस के गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 36 यात्रियों की मौत हो गई. 24 अन्य घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, मार्चुला के पास बस खाई में गिर गई.

43 सीट वाली बस में करीब 60 लोग थे सवार

अल्मोड़ा के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि घायलों में से 4 की हालत गंभीर है. इनमें से 3 को विमान के जरिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश भेजा गया है. एक को सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया है. घटना के वक्त 43 सीट वाली बस में करीब 60 लोग सवार थे. बस में क्षमता से अधिक यात्रियों का होना दुर्घटना का कारण हो सकता है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में हुए बस हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात की. घटना की जानकारी ली और बचाव एवं राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है. बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया गया है.

पीएम मोदी ने सड़क हादसे में हुई मौत पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्मोड़ा में सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है. प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये जबकि घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा उन्होंने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >