Alia Bhatt: गुडन्यूज! कपूर खानदान के घर गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट बनी मां, घर आई नन्ही परी

Alia Bhatt welcome baby girl: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. कपल माता-पिता बन गए है. जी हां, कपूर और भट्ट परिवार काफी खुश है. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे है.

Alia Bhatt Ranbir Kapoor welcome baby girl : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) माता-पिता बन गए हैं. जी हां, आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को एचएन रिलायंस अस्पताल में जन्म दिया. कपूर और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है. पूरा परिवार काफी खुश है औऱ कपल को उनके चाहने वाले लगातार बधाई दे रहे है.

माता-पिता बने रणबीर कपूर -आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज सुबह ही एचएन रिलायंस अस्पताल गए थे. एक्ट्रेस के साथ नीतू कपूर, शाहीन भट्ट और सोनी राजदान भी थी. आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है. आलिया और रणबीर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात को कन्फर्म कर दिया है. बता दें कि आज सुबह करीब सुबह साढ़े सात बजे वो लोग अस्पताल पहुंचे थे. कपल के अस्पताल जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

इसी साल आलिया-रणबीर ने सात फेरे लिए थे

वहीं, बच्चे के जन्म से पहले आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने ईटाइम्स से कहा था कि, नए सूरज के उगने का इंतजार. जीवन की एक ताजा जगमगाती ओस की बूंद. बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी. कपल की शादी में सिर्फ परिवार के लोग और ���ोस्त ही शामिल हुए थे. शादी की तसवीरों पर सेलेब्स से लेकर फैंस ने खूब सारा प्यार बरसाया था.

Also Read: कपूर खानदान में गूंजेंगी किलकारियां, डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची आलिया, महेश भट्ट ने यूं किया रिएक्ट
आलिया की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिसमें हार्ट ऑफ स्टोन के साथ उनका हॉलीवुड डेब्यू भी शामिल है. नेटफ्लिक्स फिल्म में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी हैं. आलिया करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगी. फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी और रणवीर सिंह भी हैं. यह अगले साल फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. उनके पास प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की जी ले जरा भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >