DeepFake: रश्मिका मंदाना, कैटरीना और काजोल के बाद आलिया भट्ट का वीडियो वायरल, बड़े सेलेब्स बन रहे AI का शिकार

DeepFake का शिकार कई स्टार्स पहले ही बन चुके हैं. इनमें रश्मिका मंदाना, कैटरीना और काजोल के नाम शामिल हैं. अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है आलिया भट्ट का. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार आलिया से जुड़ी जो नयी डीपफेक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उनमें एक लड़की है जो

Alia Bhatt Deepfake Video Viral : डीपफेक वीडियोज आजकल तेजी से वायरल हो रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित इस तकनीक के ज्यदातर शिकार बड़ी सेलिब्रिटीज बन रही हैं. कई स्टार्स इसका शिकार पहले ही बन चुके हैं. इनमें रश्मिका मंदाना, कैटरीना और काजोल के नाम शामिल हैं. अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है आलिया भट्ट का. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार आलिया से जुड़ी जो नयी डीपफेक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उनमें एक लड़की है जो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जैसी दिख रही है.

क्या है वायरल वीडियो में?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में आलिया भट्ट की तरह दिखनेवाली एक लड़की नीले रंग के फ्लोरल कोऑर्ड सेट में नजर आ रही है. यह लड़की कैमरे की ओर अश्लील इशारे करती दिखाई दे रही है. ध्यान से देखने पर कोई भी आसानी से बता सकता है कि वीडियो में दिख रही लड़की बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट नहीं है. पता चल जा रहा है कि एक्ट्रेस के चेहरे को किसी और के शरीर के साथ जोड़ा गया है.

Also Read: DeepFake पर एक्शन मोड में सरकार, FIR-जुर्माना-जेल का प्रावधान, जानें डीपफेक वीडियो क्या है…

AI का काम, चिंता करनेवाली बात

आलिया भट्ट का यह नया एआई आधारित डीपफेक एडिटेड वीडियो उस समय आया है, जब इससे पहले कई भारतीय सेलेब्स ऐसी ही स्थिति का सामना कर चुके हैं. यह सीधे तौर पर तकनीक के दुरुपयोग का मामला है. पीएम मोदी से लेकर अमि���ाभ बच्चन तक ने इसके दुरुपयोग को लेकर चिंता जतायी है. यही वजह है कि भारत सरकार के आईटी मंत्रालय ने डीपफेक और एआई के दुरुपयोग को लेकर इसकी रोकथाम के लिए मुस्तैदी दिखाई है. ऐसे वीडियोज को जिन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के जरिये प्रसारित किया जाता है, उनपर भी कड़ाई के नियम बनाये जा रहे हैं.

रश्मिका मंदाना, काजोल, कैटरीना का डीपफेक वीडियो

आलिया भट्ट से पहले, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, काजोल और कटरीना कैफ के भी डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर सामने आ चुके हैं. रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक वीडियो में एक लड़की रिवीलिंग कपड़े पहनकर लिफ्ट में प्रवेश करती दिखाई दे रही है. वहीं, काजोल से जुड़ी क्लिप में एक महिला अपने शरीर पर काजोल का चेहरा बनाकर कैमरे पर कपड़े बदलती नजर आ रही है. कैटरीना कैफ के मामले में उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘टाइगर 3’ से एक्ट्रेस की बदली हुई फोटो ऑनलाइन सामने आयी. जहां असल तस्वीर में बॉलीवुड स्टार को टॉवेल पहने एक स्टंटवुमन से लड़ते दिखाया गया था, वहीं डीपफेक एडिटेड वर्जन में कैट एक लो-कट सफेद टॉप और मैचिंग बॉटम पहने नजर आ रही हैं. सेलेब्स ने इसे लेकर अपनी चिंता भी जतायी है.

Also Read: Rashmika Mandanna DeepFake: क्या है एआई आधारित डीपफेक तकनीक, जिसकी शिकार बनीं ‘पुष्पा’ की एक्ट्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >