Samrat Prithviraj: अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अपनी आगामी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के प्रमोशन में जमकर लगे हुए है. हाल ही में अक्षय, कपिल शर्मा शो में भी फिल्म को प्रमोट करते नजर आए थे. अब खिलाड़ी कुमार, मानुषी और फिल्म के निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ भगवान विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचे. पूजा- आरती करते हुए एक्टर ने तसवीरें पोस्ट की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
वारणसी में अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, हर हर महादेव. इस तसवीर में उनके हाथ में आरती की थाल है और वो गंगा आरती करते दिख रहे है. इसपर एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपका वारणसी में स्वागत है. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकी फिल्म हिट होगी. एक और यूजर ने लिखा, हर हर महादेव.
https://www.instagram.com/p/CeL61JvJV-1/
अक्षय कुमार ने गंगा में लगाई डुबकी
अक्षय कुमार के फैन पेज ने भी एक्टर का एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो गंगा में डुबकी लगाते हुए दिखे. इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम और मानुषी छिल्लर के साथ पूजा की. बता दें कि इससे पहले एक्टर ने अपने वाराणसी जाने के बारे में फैंस को बताया था. उन्होंने एक्ट्रेस के साथ तसवीर शेयर कर लिखा था, सम्राट पृथ्वीराज की टीम आज आ पहुंची है भगवान विश्वनाथ जी की नगरी, वाराणसी में.
https://www.instagram.com/p/CeL05J3hJnT/
https://www.instagram.com/p/CeLWE_8pX8E/
फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का ट्रेलर
बीते दिन अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ था. इसका ट्रेलर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, सत्य और सम्मान के लिए महा युद्ध. फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है. इसमें संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम किरदार में नजर आएंगे.
https://www.instagram.com/p/CeLYd7oJnPj/
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
गौरतलब है कि फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का पहले नाम ‘पृथ्वीराज’ था. हालांकि करणी सेना के विरोध करने के बाद इसका टाइटल बदल दिया गया. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार राम सेतु, रकुल प्रीत सिंह के साथ मिशन सिंड्रेला, सेल्फी, सूर्या की सोरारई पोटरु की बॉलीवुड रीमेक में भी दिखेंगे.
