अक्षय कुमार-हनी सिंह गा रहे थे गाना, सॉन्ग के बीच में एक्टर ने कहा कुछ ऐसा, जो होने लगा इंटरनेट पर वायरल

सिंगर हनी सिंह और अक्षय कुमार के एक वायरल वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है. इसमें दोनों स्टेज पर गाना गाते दिख रहे है. अक्षय और हनी ‘पार्टी ऑल नाइट’ गाते दिख रहे है.

हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ रिलीज हुई थी. फिल्म को ज्यादा अच्छा रिस्पांस तो नहीं मिला, लेकिन एक गाना ‘कुड़ी चमकीली’ लोगों की जुबां पर बैठ गया. ये गाना हनी सिंह ने गाया था और इसे काफी पसन्द किया गया. इस बीच अक्षय और हनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों स्टेज पर गाना गाते दिख रहे है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है.

हनी सिंह और अक्षय कुमार

दरअसल, रैपर और सिंगर हनी सिंह और अक्षय कुमार के एक वायरल वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है. इसमें दोनों स्टेज पर गाना गाते दिख रहे है. अक्षय और हनी ‘पार्टी ऑल नाइट’ गाते दिख रहे है और उनके साथ सारी ऑडियंस भी गा रही है. गाना गाते हुए बीच में दोनों माइक ऑडियंस की तरफ रखते है और फिर ऑडियंस अपशब्द कहती है.

अक्षय कुमार बोले- कान बेटा, कान

अक्षय कुमार ऑडियंस की बात सुनकर उन्हें करेक्ट करते है और कहते है, ‘कान, बेटा कान.’ इसपर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है. बता दें कि हाल ही में सेल्फी रिलीज हुई थी, जो राज मेहता द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा फिल्म है. यह 2019 की मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का आधिकारिक रीमेक है. अक्षय के अलावा इसमें इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरूचा थी.

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार के व्रक फ्रंट की बात करें तो वो बड़े मियां छोटे मियां, गोरखा और ओएमजी 2 को लेकर सुर्खियों में है. इसके अलावा खिलाड़ी कुमार फिल्म हेरा फेरी 3 में भी दिखाई देंगे, जिसमें परेश रावल और सुनील शेट्टी होंगे. इसमें संजय दत्त खलनायक की भूमिका निभाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >