अजय देवगन के भांजे अमन संग इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा करेंगी फिल्मों में डेब्यू, डिटेल्स इनसाइड

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी मशहूर अभिनेता अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म, 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.

रवीना टंडन बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं, उनकी कातिलाना अदाओं के आज भी चर्चे हैं. हालांकि अब उनकी खूबसूरती को टक्कर देने के लिए उनकी बेटी राशा आ गई हैं. स्टारकिड सुंदरता के मामले में अपनी मां के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ती है. अब खबर है कि वो जल्द ही फिल्मों में कदम रखने जा रही है.

राशा थडानी करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी किसी और के साथ नहीं बल्कि अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित होगी और यह एक एक्शन-एडवेंचर होगी. यह 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अभी तक अनाम फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा किया जा रहा है.

राशा की ग्रेजुएशन तसवीरें हुई थी वायरल

हाल ही में राशा को अभिषेक कपूर और अमन के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया, जहां वह उनसे लंच के लिए मिलीं थी. तीनों को रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी के लिए पोज देते हुए भी देखा गया. राशा ने हाल ही में हाई स्कूल से ग्रेजुएशन किया है. वह मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रही थीं. उनकी मां और एक्ट्रेस रवीना ने राशा की ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और कहा था कि उनकी लाडली अब बड़ी हो गई है.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी को लेकर बेबिका ने कही ऐसी बात, जिसे सुन फूट-फूटकर रोई बिहार की बेटी, कही ये बात
राशा थडानी के बारे में

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और अनिल ठडानी की बेटी राशा थडानी सोशल मिडाय पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाती है. स्टारकिड महज 18 साल की है और उनकी खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर आये दिन होते रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >