Aditi Singh Rae Bareli Election Results 2022: कांग्रेस के गढ़ में कमल खिलाने को तैयार अदिति सिंह

Aditi Singh Rae Bareli Election Results 2022: अदिति सिंह के सियासी रसूख की बात करें तो वो बाहुबली विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं. अदिति सिंह रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर 90 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीती थी.

Aditi Singh Rae Bareli Election Results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न हो चुका है. वही आज सात चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. कांग्रेस के गढ़ रहे रायबरेली के सभी विधानसभा सीटों के भी परिणाम आ रहे हैं. वहीं आज आर रहे परिणामों में सबकी नजर कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा के साख आने वाली अदिति सिंह पर है. रायबरेली सीट से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ

रायबरेली विधानसभा सीट पर ये प्रत्याशी मैदान में

  • भाजपा – अदिति सिंह

  • समाजवादी पार्टी – राम प्रताप यादव

  • बसपा – मोहम्मद अशरफ

  • कांग्रेस – मनीष चौहान

अदिति सिंह के सियासी रसूख की बात करें तो वो बाहुबली विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं. अदिति सिंह रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर 90 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीती थी. इसके पहले 2017 में अदिति सिंह 29 साल की उम्र विधायक चुनी गईं. उनके पिता पांच बार विधायक रहे. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के विरोध बावजूद अखिलेश सिंह चुनाव जीतने में सफल हुए. साल 2017 में मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस से अदिति सिंह चुनाव जीतने में सफल हुई थीं.

Also Read: Varanasi Election Results: PM मोदी ने जहां काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया उद्घाटन वहीं से हार रही बीजेपी

अदिति सिंह ने अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. उन्होंने मैनेजमेंट में करियर बनाने की ठानी थी. बाद में पिता के नक्शे-कदम पर राजनीति में एंट्री ली. अंगद सिंह पंजाब के चर्चित नेता दिलबाग सिंह के परिवार से संबंध रखते हैं. दिलबाग सिंह पंजाब के नंवा शहर से छह बार कांग्रेस के विधायक बने थे. 2002 के चुनाव में दिलबाग सिंह के भतीजे प्रकाश सिंह ने नवां शहर से जीत हासिल की थी. आगे चलकर प्रकाश सिंह के बेटे अंगद सिंह नवां शहर से कांग्रेस के टिकट पर जीते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >