Adipurush BO Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने की कगार पर पहुंची ‘आदिपुरुष’, 8वें दिन कमाए इतने करोड़

Adipurush Box Office Collection Day 8: प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस पर अब हाल बेहाल है. फैंस थियेटर्स में फिल्म जाकर देखने के लिए तैयार नहीं हैं. ऐसे में अगर वीकेंड में फिल्म ने रफ्तार नहीं पकड़ी, तो ये फ्लॉप भी हो सकती है. आइये जानते हैं आठवें दिन का कलेक्शन.

Adipurush Box Office Collection Day 8: राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सेनन और लंकेश के रूप में सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक एक सप्ताह पूरा कर लिया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई की थी. हालांकि बाद में जैसे-जैसे फिल्म के कुछ सीन्स लीक हुए, वैसे ही ये विवादों में घिर गई. कई यूजर्स ने डायलॉग्स सुनकर आदिपुरुष पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. इनसब का असर सीधे तौर पर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला. हर बीतते दिन के साथ आदिपुरुष की कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है. थियेटर्स में न के बराबर फैंस हैं.

आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आदिपुरुष एक 3डी फिल्म है, जो 16 जून को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. 500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड अबतक 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने जहां ओपनिंग डे पर 86.75 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन इसने 65.25 करोड़, तीसरे दिन 69.10 करोड़, चौथे दिन 16 करोड़, पांचवे दिन 10.80 करोड़, छठे दिन 7.50 करोड़, सातवें दिन 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया. अब शुक्रवार को फिल्म ने महज 3.25 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद आदिपुरुष का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 263.15 करोड़ रुपये हो गया है.

आदिपुरुष के बारे में

आदिपुरुष एक पौराणिक कथा है, जो वाल्मिकी के रामायण पर आधारित है. ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में प्रभास राघव के रूप में, सैफ अली खान लंकेश के रूप में और कृति सेनन जानकी के रूप में हैं. फिल्म में सनी सिंह और देवदत्त नागे सहायक भूमिका निभा रहे हैं. आदिपुरुष के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है, जहां कई संगठनों ने दावा किया है कि फिल्म ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है. अब नेपाल ने आदिपुरुष को छोड़कर, हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है. बता दें कि आदिपुरुष के एक डायलॉग, जिसमें सीता का उल्लेख “भारत की बेटी” के रूप में किया गया है, के कारण सभी हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसकी घोषणा काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने की थी.

Also Read: Adipurush BO Collection Day 7: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची प्रभास की आदिपुरुष, बॉक्स ऑफिस पर इतना हुआ कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >