क्या अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई वाला फ्लैट खरीदा, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जो भी है वो…

1 / 1
क्या अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई वाला फ्लैट खरीदा, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जो भी है वो…
फुल स्क्रीन में देखें

Adah Sharma

द केरल स्टोरी फेम अदा शर्मा को हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई वाले फ्लैट के बाहर देखा गया था. जिसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि एक्ट्रेस ने ये घर खरीद लिया है या फिर रेंट पर लिया है. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

द केरल स्टोरी में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अदा शर्मा को मुंबई के बांद्रा स्थित दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर के बाहर स्पॉट किया गया. जिसके बाद ये खबरें आने लगी कि एक्ट्रेस ने इसे खरीद लिया है, या फिर रेंट पर लिया है.

अब अदा शर्मा ने मुंबई में मीडिया से बातचीत की. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि उन्होंने इस मामले पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसी खबरें चल रही थीं कि अदा उसी फ्लैट को खरीदने पर विचार कर रही थीं, जहां 2020 में उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन तक सुशांत सिंह राजपूत रहते थे.

फोटोग्राफरों को संबोधित करते हुए, अदा ने कहा, “पहले जो भी है, वो पहले मैं आपको बताऊंगी. जब भी जो है, मैं वादा करती हूं, आप लोगों का मुंह मैं मीठा करूंगी, अगर कुछ है तो.”

वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इससे पहले, सुशांत ने एक वीडियो में अपने घर की झलक फैंस को दी थी. वीडियो में, दिवंगत अभिनेता ने अपने कलेक्शन से लेकर रुचियों के बारे में जानकारी दी थी.

14 जून, 2020 को दो मंजिला घर में सुशांत के मृत पाए जाने के बाद घर के लिए किरायेदार ढूंढना एक चुनौती बन गया. डर की वजह से कोई भी इसे लेने के लिए तैयार नहीं था.

मुंबई स्थित रियल एस्टेट ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने खुलासा किया था कि अभिनेता की मृत्यु के बाद घर के लिए किरायेदारों को सुरक्षित करने में तीन साल लग गए. हालांकि बाद में धीरे-धीरे और भी लोगों ने घर में रुचि दिखाई.

अदा की बात करें तो, अभिनेत्री ने साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक, द केरल स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाई. इंडस्ट्री ट्रैकर श्निल्क के मुताबिक, भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 241.74 करोड़ रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >