लॉकडाउन में Salman Khan के फार्महाउस पर Jacqueline, बताया- कैसे काट रहीं दिन? देखें ये VIDEO

Jacqueline Fernandez इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अक्सर वो अपनी तसवीरें और वीडियोज फैंस से शेयर करती रहती है. इन दिनों एक्ट्रेस सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अक्सर वो अपनी तसवीरें और वीडियोज फैंस से शेयर करती रहती है. इन दिनों एक्ट्रेस सलमान खान (Salman Khan) के पनवेल स्थित फार्महाउस पर हैं. वहां से उन्होंने बहुत ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें जैकलीन बता रही कि वो क्वारंटाइन में अपना समय कैसे गुजार रही हैं. इस वीडियो में वो घुड़सवारी, पढ़ाई, पेड़ों पर चढ़ना और स्नैक्स बनाने जैसी एक्टिविटी कर रही हैं.

Also Read: Video: सलमान खान ने बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में भरकर भेजा राशन, जैकलिन-यूलिया ने सामान उठाने में की मदद

जैकलीन की इस वीडियो की शुरुआत सुबह से होती है, जहां कहीं पंछी चहचहा रहे हैं तो कहीं फार्महाउस में मौजूद अन्य लोग नमाज पढ़ते दिख रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए जैकलीन ने इसे उनकी जिंदगी की छोटी सी फिल्म बताया है. वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मेरी छोटी सी फिल्म, एंजॉय करें.’

लगभग चार मिनट के एक वीडियो में जैकलीन फर्नांडीज नारियल के पेड़ों पर चढ़ती हुईं, घोड़ों को नहलाते, खिलाते और उनकी सवारी करते हुए दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में कई और जानवर और पक्षी भी दिखाई दे रहे हैं, जिनमें मुर्गियां, छोटी बकरियां और कई स्ट्रे डॉग शामिल हैं जोकि उनके साथ खेल रहे हैं. वह अपने कपड़े धोने, बेरीज़ पर घास में लेटते हुए, किताबें पढ़ते हुए, अपने स्टाफ में काम करने वालों को दोस्त बनाते हुए और बहुत कुछ करते हुए भी दिखाई देती हैं.

इस वीडियो में वह प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम की ”कोरा कागज” पढ़ते हुए भी नजर आ रही हैं. वीडियो में वह क्वारंटाइन को पत्र लिखते हुए भी नजर आ रही हैं. कुछ घंटे पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो को 21 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Also Read: अब Salman Khan ने शुरू किया Being Haangryy फूड ट्रक, जरूरतमंदों को इससे पहुंचा रहे राशन

इससे पहले जैकलीन फर्नांडीज ने एक छोटी बकरी के साथ अपनी तसवीर लगाई थी. इस तसवीर में वो बकरी के साथ खेलती नजर आ रही है. जैकलीन ने तसवीर के कैप्शन में लिखा है, ‘मेरी दोस्त जेनी.’ इस तसवीर को फैंस ने खूब पसन्द किया है. वहीं, बीते दिनों उन्होंने सलमान खान की कई वर्कआउट तस्वीरों को भी शेयर किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >