धनबाद में बड़ा हादसा, गोफ के कारण एक ही परिवार के तीन लोग जमींदोज

धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र में 200 मीटर के दायरे में गोफ हो गया. जिसमें हनुमान जी का मंदिर सहित एक ही परिवार के तीन लोग जमींदोज हो गये.

इंद्रजीत पासवान :

धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र स्थित 11 नंबर में सोमवार देर रात बड़ी घटना घट गयी. दरअसल हुआ यूं कि इस जगह पर 200 मीटर के दायरे में गोफ हो गया. जिसमें हनुमान जी का मंदिर सहित एक ही परिवार के तीन लोग जमींदोज हो गये. हलांकि स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुऐ गोफ में समाये तीन लोगों को अपनी जान पर खेलकर बचाने मे कामयाब रहे. इसके बाद घायलों को आनन फानने में स्थानीय लोगों ने पहले निचितपुर नर्सिंग होम ले गये. जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुऐ धनबाद रेफर कर दिया है.

अब तक मिली सूचना के अनुसार तीनों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है. वहीं, गोफ की घटना के बाद लोग दहशत में हैं. हादसे के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि जोगता 11 नंबर बस्ती के लोग अपने अपने घरों में सोये हुऐ थे. इस बीच लगभग 2:15 की मध्य रात्रि को एक जोरदार आवाज के साथ गोफ हो गया. गोफ होने से पैदा हुई जोरदार आवाज सुनकर आस-पास के सभी लोगों की नींद खुल गयी और सभी अपनी जान बचाने के लिए अपने अपने घरो से बाहर निकल पड़े.

इस दौरान पता चला कि गोफ के कारण श्याम भुईयां समेत उसके परिजन उसमें समा गये हैं. इसके बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग साहस का परिचय देते हुए वहां पहुंचे और रस्सी के सहारे सभी लोगों को बाहर निकाला गया. इस घटना में पिता-पुत्र का शरीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इस घटना में कारू भुईयां, रामबहादुर भुईयां, घनपत भुईयां, रामप्रवेश भुईयां आदि का निजी आवास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >